स्क्रीन पर त्वरित गति से ग्यारह,ग्यारह डिजिट के अंक आ रहे हैं और उनका गुणा क्या होगा, उनका भाग क्या होगा, जितना समय प्रश्न लिखने में लगता है उससे भी कम समय में उत्तर हाजिर,. एक प्रश्न, दो प्रश्न, सैकड़ों प्रश्न, लेकिन एक भी उत्तर कभी भी गलत नहीं हो रहा .यह कमाल कोई कैलकुलेटर, किसी मोबाइल फोन या कोई ऐप अथवा कंप्यूटर नहीं कर रहा था. इसे एक नन्हीं सहजादी कर रही थी, जिसकी उम्र अभी महज 12 वर्ष ही है. देखने वाले दंग, कुछ भाव विह्वल तो अनेक के मुंह से निकल रहा था कि अरे यह तो कंप्यूटर है तथा अनेक का यह कहना यह लड़की साक्षात सरस्वती का अवतार है. पतंजलि योगपीठ एवं राजस्थान सरकार के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के झुंझुनू जिले के चिड़ावा की निवासी 12 वर्षीय कुमारी वंशिका (Vanshika Sharma) ने पलक झपकते ही बड़े-बड़े अंको की टेबल का जवाब लिखने लगती है और 11 अंकों का पहाड़ा मात्र 39 सेकंड में लिखकर वैश्विक कीर्तिमान स्थापित करती है. वंशिका का यह कारनामा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) में दर्ज होता है. असाधारण सफलता पर परिजन ,स्कूल ,शिक्षक तो प्रसन्न होते ही हैं योग गुरु परम पूज्य स्वामी रामदेव जी भी बेटी को गले लगाकर खूब आशीर्वाद देते हैं .राजस्थान के राज्यपाल महामहिम श्रीयुत कल्याण सिंह जी नन्हीं परी को आमंत्रित कर सम्मानित करते हैं तथा मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी भी प्रदेश की बेटी पर गर्व महसूस करती हैं तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करती हैं। पेशे से उद्यमी श्री मनोज शर्मा जी एवं श्रीमती गायत्री शर्मा जी की बेटी वंशिका ने आगे चलकर और कठिन प्रश्नों को हल किया 280 डिजिट का पहाड़ा मात्र 18 मिनट 4 सेकंड में हल कर एक बार फिर गोल्डन बुक में अपना नाम दर्ज कराया ।असाधारण प्रतिभा संपन्न बालिका वंशिका की इस सटीक गणितीय क्षमता के गवाह इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया दोनों बने तथा बच्ची के गुणों को प्रचारित व प्रसारित किया ।राजस्थान के कोटा में रहकर आईआईटी में प्रवेश हेतु तैयारी कर रही इस विलक्षण बालिका पर संपूर्ण राजस्थान को गर्व है और सभी को यह आशा है कि भविष्य में संपूर्ण विश्व में राजस्थान का नाम यह बालिका अवश्य रोशन करेगी।
तात्कालिक लेख
दिल्ली की नन्ही ताइक्वांडो खिलाड़ी आयशा शकील ने बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व कीर्तिमान
कम उम्र में असाधारण प्रतिभा और अनुशासन का परिचय देते …Read More »हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के …Read More »बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड
मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha …Read More »नवरात्रि पर्व में सर्वाधिक कन्याओं का पूजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज
नवरात्रि (Navratri festival) का पर्व शक्ति की उपासना और श्रद्धा …Read More »सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज
पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन …Read More »विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक संरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य
पी. एस. पी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) ने निर्माण …Read More »उत्तम सिंह ने पीछे की ओर हैंडस्टैंड वॉक करते हुए कार खींचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया
शक्ति, धैर्य और अटूट संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते …Read More »24 घंटे एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम के गीत गाकर यशवंत ने रचा इतिहास
मशहूर पार्श्वगायक एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम (S. P. Balasubrahmanyam) को संगीतमय श्रद्धांजलि …Read More »भरतनाट्यम कलाकार विदुषी दीक्षा वी. ने 216 घंटे नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड का दावा प्रस्तुत किया
कर्नाटक के उडुपी ज़िले (Udupi, Karnataka) की भरतनाट्यम कलाकार विदुषी …Read More »दृष्टिबाधित बच्चों का स्किल डेवलेपमेंट शिविर विश्व रिकॉर्ड में शामिल
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (Mahaveer Intercontinental Service Organization), नई दिल्ली …Read More »