लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज मेरठ, उत्तर प्रदेश में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट एवं उत्तर प्रदेश नर्सिंग कॉलेजों तथा प्रदेश में खुलने वाले नए मेडिकल कॉलेजों के नोडल अधिकारी श्री डॉक्टर दिनेश सिंह राणा जी (Dinesh Singh Rana) ने चिकित्सा जगत से नाता रखते हुए सैन्य अधिकारियों संग दुनिया के उच्चतम स्थान पर 1381 किलोमीटर की यात्रा करके गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराते हुए एक अनोखा कीर्तिमान स्थापित करके संपूर्ण चिकित्सा जगत के लिए आदर्श स्थापित करने का कार्य किया है। जिस मेडिकल कॉलेज में आपके पिता एक साधारण पद पर सेवारत रहे उसी में आज एक उच्चतम पद पर सेवारत डॉक्टर दिनेश सिंह राणा जी के जिम्मे प्रदेश सरकार ने एक गुरुतर उत्तरदायित्व सौंपा है ।बचपन से ही अग्रजो की मेडिकल की पढ़ाई के विपरीत आप देश के सैन्य सेवा में जाकर सेवा करने की धारणा से लबरेज थे ।कॉलेज के दिनों में इसी दृष्टिकोण के कारण एनसीसी से जुड़े तथा उसमें कमांडर भी रहे ,लेकिन विधना तो चिकित्सा जगत में सेवा करने को तय किया था। 1977 में जन्मे डॉक्टर दिनेश सिंह राणा जी को वर्ष 1995 में जब यह पता चला कि 10 अधिकारियों का एक अभियान साइकिल से देश की उच्चतम रोड तक जाने वाला है तो आपके मन में भी बचपन की सैन्य सेवा की लालसा जाग उठी। छात्र जीवन में एनसीसी से जुड़े रहने के चलते इस तरह का व्यक्तित्व भी था इसलिए आपने शुभचिंतकों के सहयोग से इस अभियान में जाने हेतु प्रयास किया तथा अनुमति मिलने पर निकल पड़े साइकिल लेकर 510 आर्मी बेस वर्कशॉप मेरठ के माध्यम से 26 जून 1995 को मेरठ से प्रारंभ कर 1381 किलोमीटर की दूरी को साइकिल से तय करते हुए 26 जुलाई 1995 को 18380 फिट ऊंचाई वाले खरदुंग ला पास पर पहुंचकर यात्रा पूर्ण की ।उस समय कुछ परिस्थितियों के चलते आपने इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जाने हेतु नहीं सोचा लेकिन आगे चलकर आपने इस उपलब्धि को विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए सोचा और अंततः आपका यह साधारण कार्य वर्ष 2017 में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। आपकी इस उपलब्धि पर चारों तरफ को प्रशंसा हुई तथा आप को सम्मानित भी किया गया।
तात्कालिक लेख
दिल्ली की नन्ही ताइक्वांडो खिलाड़ी आयशा शकील ने बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व कीर्तिमान
कम उम्र में असाधारण प्रतिभा और अनुशासन का परिचय देते …Read More »हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के …Read More »बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड
मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha …Read More »नवरात्रि पर्व में सर्वाधिक कन्याओं का पूजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज
नवरात्रि (Navratri festival) का पर्व शक्ति की उपासना और श्रद्धा …Read More »सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज
पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन …Read More »विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक संरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य
पी. एस. पी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) ने निर्माण …Read More »उत्तम सिंह ने पीछे की ओर हैंडस्टैंड वॉक करते हुए कार खींचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया
शक्ति, धैर्य और अटूट संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते …Read More »24 घंटे एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम के गीत गाकर यशवंत ने रचा इतिहास
मशहूर पार्श्वगायक एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम (S. P. Balasubrahmanyam) को संगीतमय श्रद्धांजलि …Read More »भरतनाट्यम कलाकार विदुषी दीक्षा वी. ने 216 घंटे नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड का दावा प्रस्तुत किया
कर्नाटक के उडुपी ज़िले (Udupi, Karnataka) की भरतनाट्यम कलाकार विदुषी …Read More »दृष्टिबाधित बच्चों का स्किल डेवलेपमेंट शिविर विश्व रिकॉर्ड में शामिल
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (Mahaveer Intercontinental Service Organization), नई दिल्ली …Read More »