Related Posts
-
कच्चे आम का स्वभाव खट्टा है, गुड़ का स्वभाव मीठा है, मिर्च का स्वभाव तीखा है, नमक की प्रकृति लवणता है, फिर भी अचार ने कितना अच्छा एडजस्टमेंट कर लिया है और सभी को अच्छा लगता है। उसी प्रकार जिंदगी में सबके साथ एवं सभी के स्वभाव के साथ एडजस्टमेंट करना सीख लें तो सबको कितने अच्छे लगेंगे और जीवन मधुर हो सकता है l
-
दूसरों को समझना बुद्धिमानी है, खुद को समझना असली ज्ञान है। दूसरों को काबू करना बल है, और खुद को काबू करना वास्तविक शक्ति है! जिसने संसार को बदलने की कोशिश की वो हार गया और जिसने खुद को बदल लिया वो जीत गया।
-
किसी एक के चले जाने से, सब कुछ कभी खत्म नहीं हो जाता, एक नया सवेरा, आपका इंतजार कर रहा होता है। प्रेम एक ऐसा एहसास है, जो मनुष्य को कभी हारने नहीं देता। "और" नफ़रत एक ऐसा अनुभव है, जो मनुष्य को कभी जीतने नहीं देता. जीवन में निरंतर नेक कार्य करते रहें, कोई आपका सम्मान करे या ना करे, आपकी अंतरात्मा, सदैव आपको सम्मानित करती रहेगी।
“बोलना” और “प्रतिक्रिया” करना जरूरी है लेकिन “संयम” और “सभ्यता” का दामन नहीं छूटना चाहिये आजाद रहिये “विचारों” से परन्तु बंधे रहिये “संस्कारों” से।