कमर से नीचे का पूरा हिस्सा दिव्यांग हो जाने के कारण जब स्वयं की रोजमर्रा की सामान्य जिंदगी जीना ही कठिन हो जाए तो ऐसी हालत में पढ़ना लिखना ,वह भी असाधारण रूप में ,इतना ही नहीं अन्य के जीवन को भी पढ़ा लिखा कर संवारने का हुनर और जज्बा हर किसी के बूते में नहीं होता है। डॉ योगेंद्र प्रताप सिंह (Dr. Yogendra Pratap Singh) नाम का एक ऐसा ही युवा लखनऊ में एक ऐसा संस्थान ,सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप तथा विनय योग ट्रस्ट स्थापित किया है ,जहां आप छात्रों को जोड़कर, कुछ खास बनने के लिए, लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तैयार करते हैं। पूरब के ऑक्सफोर्ड के नाम से विख्यात इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के समय ही हर छात्र के मन में बेहतरीन सेवा में जाने का सपना होता है। इसी जोशो खरोश के साथ पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ के योगेंद्र जी ने भी गणित विषय से स्नातकोत्तर में पढ़ाई के लिए प्रवेश लेने के साथ अपने ख्वाब गुना था। प्रखर दिमाग़ तो था ही साथ ही वरिष्ठ छात्रों का लगातार आईएएस में चयन होते देख उनमें भी आईएस बनने का जबरदस्त जज्बा पैदा हुआ था । इसके लिए बेहतरीन पढ़ाई भी करते थे ,यह वह दौर था जब मनोरंजन करने हेतु या दिमाग को तरोताजा करने हेतु मोबाइल, कंप्यूटर आज की तरह नहीं हुआ करते थे छात्रों के पास । योगेंद्र जी भी पढ़ाई लिखाई के बोझ को कम करने के लिए शाम को यूनिवर्सिटी के मैदान में थोड़ा बहुत खेल लिया करते थे ।आपकी यही सामान्य दिनचर्या थी लेकिन कहां किसी को पता होता है कि विधना ने किसी के भाग्य में क्या लिखा है ।रोज की तरह एक दिन आप खेल रहे थे कि अचानक खेल में ही चोट लग जाती है और आप गिर पड़ते हैं। जब आपकी आंख खुलती है तो अपने को एक अस्पताल में पाते हैं।बात यहीं तक होती तो कोई बात नहीं ,जब आप अपना पैर उठाते हैं तो हिल नहीं रहा है, न कमर हिल रही है ,कमर के नीचे का हिस्सा सुन्न। आपके कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि क्या माजरा है। आखिरकार डॉक्टरों ने बताया कि उनके रीढ़ में गहरी चोट लगने से उसका ऑपरेशन करना पड़ेगा ,लेकिन इससे वह आजीवन खड़ा नहीं हो पाएंगे और व्हील चेयर पर ही रहना होगा ।हुआ भी वही ऑपरेशन के उपरांत आईएएस बनने का ख्वाब देखने वाला वह नौजवान होनहार छात्र अपने जीवन में अंधेरा देख रहा था। कैरियर के बारे में तो कुछ सोचना ही नहीं था ।मां-बाप की आर्थिक हैसियत भी अच्छी नहीं थी ।सब बेबस और लाचार थे ,ईश्वर ने होनहार योगेंद्र जी के जीवन का बहुत बड़ा हिस्सा भले छीन चुके थे लेकिन उनका जज्बा नहीं मिटा सके ।गजब की मिट्टी के बने थे आप कुछ समय बीतने के बाद आपके मन में पुनः पढ़ाई करने का विचार आया ।कॉमर्स विषय से पोस्ट ग्रेजुएट के लिए आपने प्रवेश लिया और अच्छे अंकों के साथ डिग्री प्राप्त कर आगे चलकर लखनऊ विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट किया। कंप्यूटर से भी आपने डिग्री प्राप्त की, विषय पर असाधारण पकड़ और अपने ज्ञान से अन्य को लाभ पहुंचाने के गुण आपके अंदर कूट-कूट कर भरे थे ,इसी के चलते धीरे-धीरे आपको छोटे-मोटे शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाने के लिए आमंत्रित किया जाने लगा। आगे चलकर आपको प्रतिष्ठित संस्थाओं में भी आमंत्रण आने लगे।रुड़की जैसे अत्यंत प्रतिष्ठित संस्थान में भी आप को पढ़ाने के लिए आमंत्रण आया अब आपकी ख्यात में अत्यधिक इजाफा हो गया और विभिन्न यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने वाले छात्र भी आपका मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए आने लगे।शिक्षा जगत की शान प्रतिष्ठित आईआईटी के छात्र भी आपके पास पढ़ने के लिए आने लगे। शैक्षणिक संस्था अथवा विभिन्न प्रकार की अकादमियां आज डॉ योगेंद्र प्रताप सिंह को मेहमान के रूप में आमंत्रित करती हैं, सम्मानित करती हैं और गर्व से बताती हैं कि आज हमारे संस्थान के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ योगेंद्र प्रताप सिंह का आगमन हो रहा है।
तात्कालिक लेख
दिल्ली की नन्ही ताइक्वांडो खिलाड़ी आयशा शकील ने बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व कीर्तिमान
कम उम्र में असाधारण प्रतिभा और अनुशासन का परिचय देते …Read More »हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के …Read More »बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड
मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha …Read More »नवरात्रि पर्व में सर्वाधिक कन्याओं का पूजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज
नवरात्रि (Navratri festival) का पर्व शक्ति की उपासना और श्रद्धा …Read More »सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज
पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन …Read More »विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक संरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य
पी. एस. पी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) ने निर्माण …Read More »उत्तम सिंह ने पीछे की ओर हैंडस्टैंड वॉक करते हुए कार खींचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया
शक्ति, धैर्य और अटूट संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते …Read More »24 घंटे एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम के गीत गाकर यशवंत ने रचा इतिहास
मशहूर पार्श्वगायक एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम (S. P. Balasubrahmanyam) को संगीतमय श्रद्धांजलि …Read More »भरतनाट्यम कलाकार विदुषी दीक्षा वी. ने 216 घंटे नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड का दावा प्रस्तुत किया
कर्नाटक के उडुपी ज़िले (Udupi, Karnataka) की भरतनाट्यम कलाकार विदुषी …Read More »दृष्टिबाधित बच्चों का स्किल डेवलेपमेंट शिविर विश्व रिकॉर्ड में शामिल
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (Mahaveer Intercontinental Service Organization), नई दिल्ली …Read More »