साल 2016 में नोटबंदी की घोषणा के उपरांत जहां कुछ दिनों तक हर तरह के कारोबार जैसे थप्प से हो गए थे, वहीं पर मध्य प्रदेश के सुजालपुर उप पंजीयन कार्यालय में 38 वर्षीय युवा व्यवसाई अभिषेक सक्सेना (Abhishek Saxena) ने एक ही दिन में 29 आवासीय प्लाटों की रजिस्ट्री कराकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा कर अनोखा कारनामा कर दिखाया। यह वह दौर था जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा नोटबंदी की घोषणा की गई थी ।प्रत्येक कारोबार की तरह रियल स्टेट के धंधे पर भी इसका असर पड़ना ही था। जमीन जायदाद की रजिस्ट्री लगभग बंद हो गई थी ,लेकिन आपको किसी से यह जानकारी मिली की अब यह कार्य ऑनलाइन किया जा सकता है, तो आपने इस पर कार्य करने का मन ही मन फैसला किया ।उस समय आम लोगों के लिए इस तरह का कार्य किया जाना एकदम नया प्रयोग था ,लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति धनी श्री सक्सेना जी ने इसे आजमाने का निश्चय किया और उन्होंने एक ही दिन में 29 विक्रय पत्र के पंजीयन कराएं तथा सभी की बिक्री कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा कर विश्व कीर्तिमान बना डाला। आपका यह अवार्ड दर्ज होने के उपरांत पूरे शहर में आप सितारे के रूप में सम्मानित किए जाने लगे ।पंजीयन कराए गए समस्त विक्रय पत्र भारत सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना को समर्पित कर दिए गए ।प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारंभ की गई डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री आवास योजना से अत्यधिक प्रभावित हुए आपको लगा कि यह योजना शहरी इलाकों में निवास करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के व्यक्तियों के लिए अधिक लाभप्रद है। इसी विचारधारा से प्रभावित होकर आप ने आमजन के बीच इस योजना का खूब प्रचार प्रसार किया। आपके इस संपूर्ण काम में आपके अनुज श्री अजीत सक्सेना जी हर कार्य में प्रतिपल सहयोग में लगे रहे। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) में आपका नाम दर्ज होने के उपरांत शहर की अनेक संस्थाओं और अनेक शक्त शख्शियतों द्वारा आप को सम्मानित किया गया।
तात्कालिक लेख
दिल्ली की नन्ही ताइक्वांडो खिलाड़ी आयशा शकील ने बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व कीर्तिमान
कम उम्र में असाधारण प्रतिभा और अनुशासन का परिचय देते …Read More »हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के …Read More »बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड
मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha …Read More »नवरात्रि पर्व में सर्वाधिक कन्याओं का पूजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज
नवरात्रि (Navratri festival) का पर्व शक्ति की उपासना और श्रद्धा …Read More »सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज
पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन …Read More »विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक संरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य
पी. एस. पी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) ने निर्माण …Read More »उत्तम सिंह ने पीछे की ओर हैंडस्टैंड वॉक करते हुए कार खींचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया
शक्ति, धैर्य और अटूट संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते …Read More »24 घंटे एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम के गीत गाकर यशवंत ने रचा इतिहास
मशहूर पार्श्वगायक एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम (S. P. Balasubrahmanyam) को संगीतमय श्रद्धांजलि …Read More »भरतनाट्यम कलाकार विदुषी दीक्षा वी. ने 216 घंटे नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड का दावा प्रस्तुत किया
कर्नाटक के उडुपी ज़िले (Udupi, Karnataka) की भरतनाट्यम कलाकार विदुषी …Read More »दृष्टिबाधित बच्चों का स्किल डेवलेपमेंट शिविर विश्व रिकॉर्ड में शामिल
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (Mahaveer Intercontinental Service Organization), नई दिल्ली …Read More »