आज दिनाँक 22 नवम्बर 2022 को समीर चिटनिस पार्क में नगर निगम, कनिका योग ग्रुप के द्वारा ‘योग मित्र’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  कई सम्माननीय व्यक्तियों की उपस्थिति से कार्यक्रम और उत्साहवर्धक बना ।  कार्यक्रम का संचालन योग गुरु श्री सतीश पाटीदार जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विभिन्न प्रकार के योगासनों को करवाया गया। उपस्थित सभी साधकों द्वारा कार्यक्रम का पूर्ण रूप से लुफ्त उठाया गया एवं पुरे मन से योगासनों का अभ्यास किया गया।

 

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदौर नगर निगम के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी द्वारा स्वयं भी योगासनों को किया गया। योगासनों को करते समय कई ऐसे क्षण आएं जिनमे उपस्थित साधकों एवं आम नागरिकों द्वारा आनंद का अनुभव किया गया एवं ठहाके भी लगे।

कार्यक्रम के संचालक श्री सतीश पाटीदार जी ने बताया कि इंदौर नगर निगम के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी के आने से योग साधकों का उत्साह वर्धन हुआ।

 कार्यक्रम के दौरान सभी सम्माननीय अतिथियों एवं योग गुरुओं का सामान किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री भार्गव जी द्वारा नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे स्वक्षता एवं स्वस्थ्य के बारे में विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही सभी की साझेदारी हेतु आवाहन भी किया गया। हमारे विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया जी, पार्षद श्री प्रणव मंडल जी , अलोक नगर के श्री प्रदीप पाटीदार को विशेष रूप से उनके द्वारा किये गए कार्य हेतु महापौर द्वारा प्रशंसा एवम सम्मानित किया गया।

 

कनिका योग ग्रुप द्वारा श्री भार्गव जी का शॉल श्रीफल एवम माला से सम्मान किया गया एवं आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

कनिका योग ग्रुप के श्री हेमन्त मेघलान जी का कहना है कि जन प्रतिनिधयों के आने से योग क्रायक्रमों में आने वाले साधकों में उत्साहवर्धन होता है एवं जागरूकता भी आती है।

सच ही कहा गया है “स्वास्थ्य ही असली धन है”