जब हमारे पास से तेज गति से चलती हुई कार गुजरती है तो एक बार मन में यही ख्याल आता है कि कोई अनुभवी चालक होगा तथा अधिक दूरी तक जब कहीं जाना होता है तो उसे पुनः किसी अनुभवी चालक को ही याद किया जाता है ।दुनिया में सर्वाधिक दूरी तक कार चलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के जेवियर स्टीफन के नाम दर्ज था ,जिन्होंने 20000 किलोमीटर कार चला कर यह रिकॉर्ड बनाया था ।मई 2014 में 25000 किलोमीटर कार चलाकर पूर्व में दर्ज रिकॉर्ड को तोड़कर भिलाई स्टील प्लांट में कार्यरत एक कर्मचारी ने गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) में दर्ज कराया तो प्रत्येक सुनने वाले को अच्छा लगा, लेकिन जब उस रिकार्ड को बनाने वाले श्री लक्ष्मीकांत सिरके (Laxmikant Shirke) नामक व्यक्ति के बारे में पता होता कि उनके एक हाथ और एक पैर नहीं है तो सभी इसे सुनकर रहेंगे दंग रह गए। 14 दिसंबर 1961 में जन्मे, छत्तीसगढ़ निवासी श्री सिरके जी साल 1980 से 95 तक सेना में 36 मराठा मीडियम रेजीमेंट आर्टिलरी में सेवारत थे ,वहां आपको बोफोर्स तोप चलाने में महारथ हासिल थी ।सेना से रिटायर्ड होने के उपरांत आप भिलाई स्टील प्लांट के मर्चेंट मिल में टेक्नीशियन के पद पर सेवारत हो गए ।जिंदगी की रेल अपनी पटरी पर अलमस्त चल ही रही थी कि एक दुर्घटना ने आपकी एवं परिवार की पूरी हालत को छिन्न-भिन्न करके रख दिया। हुआ यूं कि वर्ष 2011 में आप ट्रेन की चपेट में आ गए जिसके चलते दाया हाथ और बाया पैर आपका जाता रहा। लगभग साल भर बिस्तर पर रहने के बाद धीरे-धीरे आपने पुनः अपने अंदर जज्बा पैदा किया एवं नौकरी के लिए आना जाना शुरू किया। कुछ दिनों बाद आपकी मुलाकात अपने जयपुर के एक मित्र से होती है जिनके दोनों पैर नहीं हैं तथा वह बैंक में प्रबंधक के पद पर सेवारत हैं। उन्होंने बताया कि वह कार चला कर ऑफिस आते हैं तो तुम भी कार चलाओ, यहीं से कार चलाने की शुरुआत होती है और जो धीरे-धीरे आपका जुनून बन गया और अंततः आपने विश्व रिकॉर्ड बनाने का असाधारण कारनामा करके हजारों हजार दिव्यांग जनों के प्रेरणा स्रोत बन गए। कार चलाने की अनेक प्रतियोगिताओं में आप अक्सर हिस्सा लेते रहते हैं तथा आपको अनेक सामानों से नवाजा जाता रहता है। रायपुर में वर्ष 2019 में आयोजित विंटर फैमिली कार रैली में आपने विजेता का खिताब जीता ।एक हाथ और एक पैर ना होने के बावजूद 96500 किलोमीटर कार चलाकर आपने असाधारण कीर्तिमान स्थापित किया है जिस के उपलक्ष में आपके विशिष्ट योगदान को देखते हुए जयपुर में उम्मीद हेल्पलाइन फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2019 का दिव्यांग रत्न अवार्ड प्रदान किया गया है।
तात्कालिक लेख
दिल्ली की नन्ही ताइक्वांडो खिलाड़ी आयशा शकील ने बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व कीर्तिमान
कम उम्र में असाधारण प्रतिभा और अनुशासन का परिचय देते …Read More »हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के …Read More »बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड
मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha …Read More »नवरात्रि पर्व में सर्वाधिक कन्याओं का पूजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज
नवरात्रि (Navratri festival) का पर्व शक्ति की उपासना और श्रद्धा …Read More »सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज
पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन …Read More »विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक संरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य
पी. एस. पी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) ने निर्माण …Read More »उत्तम सिंह ने पीछे की ओर हैंडस्टैंड वॉक करते हुए कार खींचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया
शक्ति, धैर्य और अटूट संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते …Read More »24 घंटे एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम के गीत गाकर यशवंत ने रचा इतिहास
मशहूर पार्श्वगायक एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम (S. P. Balasubrahmanyam) को संगीतमय श्रद्धांजलि …Read More »भरतनाट्यम कलाकार विदुषी दीक्षा वी. ने 216 घंटे नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड का दावा प्रस्तुत किया
कर्नाटक के उडुपी ज़िले (Udupi, Karnataka) की भरतनाट्यम कलाकार विदुषी …Read More »दृष्टिबाधित बच्चों का स्किल डेवलेपमेंट शिविर विश्व रिकॉर्ड में शामिल
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (Mahaveer Intercontinental Service Organization), नई दिल्ली …Read More »