हजार दो हजार अथवा लाखों साल के कैलेंडर नहीं , अरबों वर्ष पूर्व से संबंधित किसी भी प्रकार की गणना कंप्यूटर से भी तेजी के साथ देने वाले, राजस्थान के बूंदी निवासी , श्री ज्ञानेंद्र सिंह हाडा (Gyanendra Singh Hada) ने याददाश्त के छेत्र में रिकॉर्ड दर्ज करा कर अपनी योग्यता एवं राजस्थान का परचम पूरी दुनिया में लहराया है। राजस्थान में न्यू नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंग्रेजी विषय के अध्यापक के पद पर कार्यरत श्री ज्ञानेंद्र सिंह हाडा ने याददाश्त बढ़ाने पर अनेक शोध किए हैं ।यादाश्त को आसानी से कैसे बढ़ाया जाए, पहले तो आपने स्वयं पर इसका प्रयोग किए तथा सफलता प्राप्त करने के उपरांत इस विषय पर छात्रों को प्रशिक्षित करना शुरू कर दिया ।आपने साधारण तरीके से अरबों खरबों वर्ष के कलैंडर याद कर लिया तथा इससे संबंधित किसी भी प्रकार की गणना को कुछ ही सेकंड में करके सभी को आश्चर्यचकित कर देते हैं ।अपनी याददाश्त से कंप्यूटर को भी पछाड़ देने वाले श्री ज्ञानेंद्र सिंह हाड़ा जी ने माइक्रोसाफ्ट को चुनौती देकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। तीव्र गति से गणितीय गणना करके सन 2014 में आपका नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है ।भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आपके शोध की सफलता की प्रशंसा की गई है ।19 जून 1982 को बूंदी में वकील श्री सुरेंद्र सिंह हाडा के घर में जन्मे इस अद्वितीय गणितज्ञ की ,भारत के प्राचीन गणितज्ञ आर्यभट्ट जैसे विद्वानों से प्रेरित होकर, प्राचीन विद्या को आधार बनाकर शोध किए जाने की प्रबल इच्छा है ।आपके मार्गदर्शन में अनेक छात्र बुलंदियों की तरफ अग्रसर है तथा वर्ष 2018 में आप की छात्रा स्नेहल माहेश्वरी द्वारा भी गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) में अपना नाम दर्ज कराया गया है।
तात्कालिक लेख
दिल्ली की नन्ही ताइक्वांडो खिलाड़ी आयशा शकील ने बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व कीर्तिमान
कम उम्र में असाधारण प्रतिभा और अनुशासन का परिचय देते …Read More »हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के …Read More »बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड
मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha …Read More »नवरात्रि पर्व में सर्वाधिक कन्याओं का पूजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज
नवरात्रि (Navratri festival) का पर्व शक्ति की उपासना और श्रद्धा …Read More »सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज
पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन …Read More »विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक संरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य
पी. एस. पी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) ने निर्माण …Read More »उत्तम सिंह ने पीछे की ओर हैंडस्टैंड वॉक करते हुए कार खींचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया
शक्ति, धैर्य और अटूट संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते …Read More »24 घंटे एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम के गीत गाकर यशवंत ने रचा इतिहास
मशहूर पार्श्वगायक एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम (S. P. Balasubrahmanyam) को संगीतमय श्रद्धांजलि …Read More »भरतनाट्यम कलाकार विदुषी दीक्षा वी. ने 216 घंटे नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड का दावा प्रस्तुत किया
कर्नाटक के उडुपी ज़िले (Udupi, Karnataka) की भरतनाट्यम कलाकार विदुषी …Read More »दृष्टिबाधित बच्चों का स्किल डेवलेपमेंट शिविर विश्व रिकॉर्ड में शामिल
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (Mahaveer Intercontinental Service Organization), नई दिल्ली …Read More »