प्लास्टिक की प्रयोग होकर भी फेंकी जा चुकी बोतलों की कैप का भी क्या कोई सार्थक उपयोग हो सकता है ऐसी बातों पर सामान्य तौर पर ध्यान नहीं दिया जाता है। मध्य प्रदेश राज्य के देवास के रहने वाले 23 वर्षीय श्री आनंद परमार (Anand Parmar) नामक एक आर्टिस्ट ने उपयोग होकर फेंकी जा चुकी प्लास्टिक की बोतलों की कैप को एकत्रित कर आर्ट जगत में नया प्रयोग करते हुए कला प्रेमियों को अचंभित कर दिया। दरअसल श्री आनंद जी को आर्ट का गुण पिता श्री राजेश परमार से खून में मिला आपके पिताजी भी एक कमर्शियल आर्टिस्ट हैं ।पिताजी के नक्शे कदम पर चलते हुए श्री आनंद जी ने भी बचपन से ही इसी क्षेत्र में अपने को तराशना प्रारंभ कर दिया। शुरुआत में छोटे-मोटे कार्य करना तथा फोटोग्राफी करने तक ही आनंद जी का काम सीमित था आगे चलकर पढ़ाई करते हुए आनंद के मन मस्तिष्क में कला के क्षेत्र में कुछ नया करने की ललक जागृत हुए,अब वह सदैव इसी उधेड़बुन में रहने लगे कि क्या किया जाए और कैसे किया जाए ।कॉलेज की पढ़ाई के दौरान आपने देखा कि प्लास्टिक का उपयोग वातावरण के लिए प्रत्येक कोण से खतरनाक होता है तथा इस दिशा में शासन-प्रशासन, पर्यावरणविद ,वैज्ञानिकों द्वारा काफी कार्य किया जा रहा है और यह भी प्रयास हो रहा है कि कैसे प्लास्टिक के प्रयोग को समाप्त किया जाए ।आपके दिमाग में यह बात बैठ गई ,फिर आप तो ठहरे कलाकार अब आप ने तय किया कि इसी प्लास्टिक को ही अपनी कला का माध्यम बनाएंगे तथा इसी के माध्यम से इसके उपयोग ना किए जाने हेतु जनमानस को भी जागृत करेंगे। आपने प्लास्टिक की बोतलों डेढ़ लाख एकत्रित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चित्र बनाना प्रारंभ किया। आपका यह अद्भुत चित्र 1500 में फिट बनकर जब तैयार हुआ तो जो देखता वही दंग। आपकी इस असाधारण कलाकारी एवं साधना को नवंबर 2019 में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) में भी दर्ज किया गया ।आज श्री आनंद परमार जी युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा पुंज बनकर उभरे हैं तथा नवोदित कलाकारों का मार्गदर्शन भी कर रहे हैं।
तात्कालिक लेख
दिल्ली की नन्ही ताइक्वांडो खिलाड़ी आयशा शकील ने बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व कीर्तिमान
कम उम्र में असाधारण प्रतिभा और अनुशासन का परिचय देते …Read More »हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के …Read More »बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड
मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha …Read More »नवरात्रि पर्व में सर्वाधिक कन्याओं का पूजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज
नवरात्रि (Navratri festival) का पर्व शक्ति की उपासना और श्रद्धा …Read More »सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज
पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन …Read More »विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक संरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य
पी. एस. पी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) ने निर्माण …Read More »उत्तम सिंह ने पीछे की ओर हैंडस्टैंड वॉक करते हुए कार खींचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया
शक्ति, धैर्य और अटूट संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते …Read More »24 घंटे एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम के गीत गाकर यशवंत ने रचा इतिहास
मशहूर पार्श्वगायक एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम (S. P. Balasubrahmanyam) को संगीतमय श्रद्धांजलि …Read More »भरतनाट्यम कलाकार विदुषी दीक्षा वी. ने 216 घंटे नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड का दावा प्रस्तुत किया
कर्नाटक के उडुपी ज़िले (Udupi, Karnataka) की भरतनाट्यम कलाकार विदुषी …Read More »दृष्टिबाधित बच्चों का स्किल डेवलेपमेंट शिविर विश्व रिकॉर्ड में शामिल
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (Mahaveer Intercontinental Service Organization), नई दिल्ली …Read More »