NEWS POSITIVE
  • मुख्य पृष्ठ
  • श्रेणियाँ
    • विश्व रिकॉर्ड एवं अवॉर्ड
    • समाज सेवा
    • कार्यक्रम
    • प्रभावी व्यक्तित्व
    • धर्म एवं संस्कृति
    • खेल एवं योग
    • स्वास्थ्य
    • साहित्य
  • न्यूज़
  • वीडियो
  • सकारात्मक विचार
  • संपर्क
Select Page

भारतीय चंद्र मिशन पर आधारित पहली काव्य पुस्तक

by Newspositive

‹ Previous
चक्रासन में सबसे तेज़ 100 मीटर दूरी तय करके रचा विश्व कीर्तिमान: कमल शर्मा
Next ›
भीखनगाँव ने आनन्द उत्सव में एक स्वर में हनुमान चालीसा के पाठ का कीर्तिमान रचा

Related Posts

  • मानवता को समर्पित योग साधक: डॉ आर सी पटेल
  • बिना हाथ पैर वाला जांबाज योद्धा: लक्ष्मीकांत शिरके
  • गणितीय तारामंडल का नया सितारा : किसलय शर्मा

पृथ्वी का चंद्रमा सौरमंडल का पाँचवाँ सबसे बड़ा चंद्रमा है और पृथ्वी से परे एकमात्र खगोलीय वस्तु है जहाँ मानव ने कदम रखा है।विश्व भर से चंद्रमा पर खोज एवं रिसर्च करने के उद्देश्य से अब-तक 107 से अधिक रोबोटिक अंतरिक्ष यान लॉन्च किए गए हैं। यह पृथ्वी से परे एकमात्र खगोलीय पिंड है जिसे अब तक मनुष्यों द्वारा सबसे अधिक खोजा और देखा गया है। चंद्रयान-1 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ‘इसरो’ (ISRO) द्वारा लॉन्च किया गया भारत का पहला चंद्र मिशन था। इसके उद्देश्यों में चंद्रमा की सतह का मानचित्रण या नक्शा तैयार करना, उसकी खनिज संरचना का अध्ययन करना और जल-बर्फ की खोज करना शामिल था। इसने चंद्रमा की सतह पर पानी के अणुओं की उपस्थिति की पुष्टि सहित महत्वपूर्ण खोजें कीं। चंद्रयान-2 इसरो का दूसरा चंद्र मिशन था जिसका उद्देश्य चंद्र अन्वेषण और प्रौद्योगिकी प्रदर्शन करना था। ऑर्बिटर ने महत्वपूर्ण वैज्ञानिक आँकड़े प्रदान करते हुए, कक्षा से चंद्रमा का अध्ययन करना जारी रखा है। दुर्भाग्य से उतरने के दौरान लैंडर से संपर्क टूट गया और रोवर के मिशन का समय से पहले अंत कर देना पड़ा। इसी प्रकार चंद्रयान-3 भारत का महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन था जिसने भारत को गौरवान्वित किया है। यह एक सफल अंतरिक्ष मिशन था जिसका उद्देश्य विक्रम लैंडर के माध्यम से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराना था। चंद्रयान 3 की सफलता ने अंतरिक्ष के इतिहास में भारत का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित कर दिया। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत पहला देश बना। 

 छत्तीसगढ़ स्वाभिमान संस्थान, छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर के वृन्दावन हाल में आयोजित कार्यक्रम मे ‘चंद्रयान तीन विश्व कीर्तिमान ग्रंथ’ का विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ‘चंद्रयान तीन विश्व कीर्तिमान’ एक विशाल काव्यमयी साझा संकलन है, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य ही नहीं वरन देश-विदेश से भी इस विषय विशेष पर अपनी रचनाओं के माध्यम से ‘चंद्रयान तीन विश्व कीर्तिमान‘ में अपनी रचनाओं के माध्यम से इस काव्य संकलन को अलंकृत किया है। इस 150 पृष्ठ के ग्रंथ को संपादिका डॉ. आशा आजाद ‘कृति’ जी (Dr. Asha Azad ‘Kriti’) मानिकपुर कोरबा एवं रायपुर निवासी श्रीमती उर्मिला देवी ‘उर्मि’ जी (Mrs. Urmila Devi ‘Urmi’) के सहयोग से तैयार किया गया है। ‘चंद्रयान तीन विश्व कीर्तिमान ग्रंथ’ भारतीय चंद्र मिशन पर पहली काव्य पुस्तक है, जिस कारण इसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा “First Poetry Book on Indian Lunar Mission” शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट विमोचन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स की प्रतिनिधि श्रीमती सोनल राजेश शर्मा जी (Mrs. Sonal Rajesh Sharma, Team GBWR) द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 यह काव्य साझा संकलन भारत देश को समर्पित है, जिसे मूर्त रूप देने में विश्व स्तर के 123 साहित्यकारों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य ही नहीं वरन देश-विदेश से भी इस विषय विशेष पर अपनी रचनाओं के माध्यम से ‘चंद्रयान तीन विश्व कीर्तिमान’ काव्य संकलन को अलंकृत किया है, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के 100 साहित्यकार एवं भारत के विभिन्न राज्यों से 21, आस्ट्रेलिया से 01 एवं अमेरिका से 01 साहित्यकार ने अपना काव्य सृजन कर विश्व कीर्तिमान में विशेष योगदान दिया है। यह विशाल काव्यमयी साझा संकलन भारत की उपलब्धि पर भिन्न-भिन्न अभिव्यक्तियों पर आधारित है। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की रचनाकार श्रीमती शुभा शुक्ला ‘निशा’ जी, श्रीमती श्रद्धा पाठक जी, श्रीमती चंद्रप्रभा दुबे जी, श्रीमती शिवा बाजपेई जी, श्रीमती ममता त्रिवेदी जी, एवं डॉ. सीमा अवस्थी ‘मिनी’ जी आदि महिला रचनाकारों ने भी अपनी रचना से इस काव्य संकलन को अलंकृत किया है। इनमें राजधानी की कवयित्री श्रीमती सुषमा पटेल जी भी शामिल हैं, जिन्होंने ‘सपना साकार हुआ’ के माध्यम से अपना योगदान दिया।

  • Facebook
  • Twitter
  • Gmail
  • LinkedIn

तात्कालिक लेख

  • दिल्ली की नन्ही ताइक्वांडो खिलाड़ी आयशा शकील ने बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व कीर्तिमान

    दिल्ली की नन्ही ताइक्वांडो खिलाड़ी आयशा शकील ने बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व कीर्तिमान

    कम उम्र में असाधारण प्रतिभा और अनुशासन का परिचय देते …Read More »
  • हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

    हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

    शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के …Read More »
  • बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

    बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

    मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha …Read More »
  • नवरात्रि पर्व में सर्वाधिक कन्याओं का पूजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नवरात्रि पर्व में सर्वाधिक कन्याओं का पूजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नवरात्रि (Navratri festival) का पर्व शक्ति की उपासना और श्रद्धा …Read More »
  • सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

    सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

    पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन …Read More »
  • विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक संरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य

    विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक संरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य

    पी. एस. पी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) ने निर्माण …Read More »
  • उत्तम सिंह ने पीछे की ओर हैंडस्टैंड वॉक करते हुए कार खींचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया

    उत्तम सिंह ने पीछे की ओर हैंडस्टैंड वॉक करते हुए कार खींचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया

    शक्ति, धैर्य और अटूट संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते …Read More »
  • 24 घंटे एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम के गीत गाकर यशवंत ने रचा इतिहास

    24 घंटे एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम के गीत गाकर यशवंत ने रचा इतिहास

    मशहूर पार्श्वगायक एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम (S. P. Balasubrahmanyam) को संगीतमय श्रद्धांजलि …Read More »
  • भरतनाट्यम कलाकार विदुषी दीक्षा वी. ने 216 घंटे नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड का दावा प्रस्तुत किया

    भरतनाट्यम कलाकार विदुषी दीक्षा वी. ने 216 घंटे नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड का दावा प्रस्तुत किया

    कर्नाटक के उडुपी ज़िले (Udupi, Karnataka) की भरतनाट्यम कलाकार विदुषी …Read More »
  • दृष्टिबाधित बच्चों का स्किल डेवलेपमेंट शिविर विश्व रिकॉर्ड में शामिल

    दृष्टिबाधित बच्चों का स्किल डेवलेपमेंट शिविर विश्व रिकॉर्ड में शामिल

    महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (Mahaveer Intercontinental Service Organization), नई दिल्ली …Read More »

About Company 

NEWS Positive

NEWS POSITIVE: “A heartwarming reminder that goodness still prevails, and that even the smallest act of kindness can make a world of difference. This positive development brings renewed hope and inspiration, igniting a spark of positivity within us. Let’s cherish this moment and strive to keep the momentum going, spreading joy and positivity wherever we go. Together, we can make a difference.”

Contact Info



info@newspositive.online

  • Follow
  • Follow
  • Follow
  • Follow

Send a Message

Message

15 + 4 =

copyright @2023 News Positive | All Right Reserved