भरतनाट्यम, भारत का एक प्रमुख शास्त्रीय नृत्य है। जिसकी उत्पत्ति तमिलनाडु में हुई थी। यह नृत्य भाव, राग और ताल के तत्वों को मिलाकर बनाया गया है। इसे भरत मुनि के नाट्यशास्त्र पर आधारित माना जाता है। भरतनाट्यम एक कठिन शास्त्रीय नृत्य है, जिसे सीखने में सालो की मेहनत लगती है। इन्हीं सालो की मेहनत का प्रदर्शन करते हुए मंगलौर की रेमोना एवेट परेरा (Ms. Remona Evette Pereira) ने सबसे अधिक समय तक भरतनाट्यम करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) में दर्ज किया गया है।
कर्नाटक के मंगलौर की रेमोना एवेट परेरा, जो एलोयसियस डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (St. Aloysius, Deemed to be University) की छात्रा हैं, ने 21 से 28 जुलाई 2025 के दौरान लगातार 170 घंटे भरतनाट्यम नृत्य करने का विश्व कीर्तिमान बनाया है। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में “भरतनाट्यम नृत्य का सबसे लंबा प्रदर्शन (Longest Performance of Bharatnatyam Dance)” के शीर्षक के साथ रेमोना एवेट परेरा के नाम दर्ज किया गया है। रेमोना ने हर तीन घंटे में केवल 15 मिनट का ब्रेक लेते हुए भरतनाट्यम किया है। रेमोना ने भरतनाट्यम की शिक्षा गुरु डाँ. श्रीविद्या मुरलीधर जी (Guru Dr. Shrividya Murlidhar) से प्राप्त किया है। कार्यक्रम के बाद गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डाँ. मनीष विश्नोई जी (Dr. Manish Vishnoei, Asia Head, GBWR) ने रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट रेमोना एवेट परेरा को प्रदान किया।
सेंट एलोयसियस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के वाइस चांसलर श्री प्रवीण मार्टिस जी (Mr. Praveen Martis, VC St. Aloysius, Deemed to be University) एवं अन्य उपस्थित जनों ने रेमोना को उनकी प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Additional Links :-
Remona created history by performing Bharatnatyam, created a world record
रेमोना ने भरतनाट्यम कर बनाया विश्व कीर्तिमान, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
Longest Performance of Bharatnatyam Dance
St. Aloysius student enters Golden Book of World Records with 170-hour-long Bharatanatyam performance
St Aloysius’ Remona Pereira targets Golden Book of World Records with 170-hour performance
Mangaluru: All eyes on Remona as she dances towards a 170-hour world record
https://youtu.be/sirwIwIHh4o?si=AaSASOihvdbcwlEn
St Aloysius’ Remona Pereira targets Golden Book of World Records with 170-hour performance
“Remona Pereira’s 170‑Hour Bharatanatyam Marathon: A New World Record in the Making”