दिल्ली की नन्ही ताइक्वांडो खिलाड़ी आयशा शकील ने बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व कीर्तिमान
कम उम्र में असाधारण प्रतिभा और अनुशासन का परिचय देते हुए दिल्ली की 9 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी आयशा शकील (Ayesha Shakeel) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। आयशा को प्रतिष्ठित गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा एक ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड के लिए आधिकारिक रूप से सम्मानित किया गया है।