by Newspositive
जीवन में सब कुछ अस्थाई है| अगर सब कुछ अच्छा चल रहा है तो उसका आनन्द लेते रहें क्योंकि वो हमेशा रहने वाला नहीं है। यदि कुछ बुरा चल रहा है तो चिन्ता न करें क्योंकि वो भी हमेशा रहने वाला नहीं है।
by Newspositive
आप अकेले बोल तो सकते है परन्तु बातचीत नहीं कर सकते। आप अकेले आनन्दित हो सकते है परन्तु उत्सव नहीं मना सकते। अकेले आप मुस्करा तो सकते है परन्तु हर्षोल्लास नहीं मना सकते हम सब एक दूसरे के बिना कुछ नहीं हैं यही रिश्तों की खूबसूरती है।
by Newspositive
मुस्कुराने की मकसद ना ढूंढो, वरना जिंदगी यूं ही कट जाएगी, कभी बेवजह भी मुस्कुरा कर देखो, आपके साथ-साथ जिंदगी भी मुस्कुराएगी।
by Newspositive
फल और फूल, पेड़ पर पत्तों से कम होते हैं परन्तु फिर भी वो पेड़ उन्हीं के नाम से जाना जाता हैl उसी तरह, हमारे पास अच्छी बातें कितनी ही क्यूँ ना हों, पर पहचान तो सिर्फ अच्छे कर्मों से ही होती हैl
by Newspositive
दुनिया में दान जैसी कोई सम्पत्ति नहीं, लालच जैसा कोई और रोग नहीं, अच्छे स्वभाव जैसा कोई आभूषण नही, और संतोष जैसा और कोई सुख नहीं।
by Newspositive
यदि आप के चंद मीठे बोल से किसी का रक्त बढ़ाता है तो यह भी “रक्तदान” है। यदि आप के द्वारा किसी की पीठ थपथपाने से उसकी थकावट दूर होती है तो यह “श्रम दान” है। यदि आप कुछ भी खाते समय उतना ही प्लेट में लेते हैं कि कुछ भी व्यर्थ ना जाए तो यह “अन्न दान” है।