कथक, एक उत्तर भारतीय शास्त्रीय नृत्य है। यह नृत्य कहानी पर आधारित होता है। प्राचीन ग्रंथों की कहानियों को कहने के लिए नर्तकियों द्वारा इसका प्रदर्शन किया जाता है। हाल हि में कथक नृत्य का प्रदर्शन करते हुए भोपाल की विविधा एकेडमी ने सबसे अधिक लोगों द्वारा एक के बाद एक लगातार कथक नृत्य करने का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) में दर्ज किया गया है।

20 जुलाई 2025 को मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में संचालित विविधा एकेडमी में श्रीमती अभिलाषा तिवारी जी (Ms. Abhilasha Tiwari) के मार्गदर्शन में 124 लोगों द्वारा एक के बाद एक कथक नृत्य के प्रदर्शन का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में “सबसे अधिक लोगों द्वारा एक के बाद एक लगातार कथक नृत्य का प्रदर्शन (Most People Performing Kathak Dance in A Relay)” के शीर्षक के साथ विविधा एकेडमी के नाम दर्ज किया गया है। कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि श्री मनोज कुमार शुक्ला जी (Mr. Manoj Kumar Shukla) मौजूद रहे।  जिन्होंने वर्ल्ड रिकाॅर्ड का सर्टिफिकेट विविधा अकादमी की निर्देशक एवं मार्गदर्शक श्रीमती अभिलाषा तिवारी जी एवं  संगीतकार एवं निर्देशक श्री अभय तिवारी जी (Mr. Abhay Tiwari) को प्रदान किया।

 

 

Other Links :-

विविधा एकेडमी ने बनाया कथक में वर्ल्ड रिकॉर्ड

Vividha Academy created world record in Kathak, got place in Golden Book of World Records

Most People Performing Kathak in A Relay

Golden Book of World Records