तंबाकू एक ऐसा नशा है जिसकी लत लग जाये तो आसानी से नहीं छूटती और यह एक बुरी लत है। तंबाकू के लगातार सेवन से मुख कैंसर का खतरा होता है,जिसकी वज़ह से 10 में से 8 लोग मौत के मुख मे समा जाते है। तंबाकू जैसी बुरी आदत से बचने के लिए मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एंटी तंबाकू शपथ समारोह का आयोजन किया गया। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड (Golden Book of World Record) में भी दर्ज किया गया है।

23 मई 2025 को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ग्लोबल वेल्फेयर स्माइल फाउंडेशन (Global Welfare Smile Foundation) और मध्य प्रदेश शासन के संयुक्त प्रयास से एंटी तंबाकू शपथ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हर घर – हर ऑफिस में तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई गई। जिसमें अलग – अलग जगह पर रिकॉर्ड संख्या में लोगों को शपथ दिलाया गया। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में “सबसे अधिक लोगों द्वारा तंबाकू सेवन न करने की शपथ (Most People Pledged To No Tobacco)” के शीर्षक के साथ ग्लोबल वेल्फेयर स्माइल फाउंडेशन एवं डेनेसिया के नाम दर्ज किया गया। इस मुहीम को सफल बनाने में कई गवर्नमेंट एवं प्राईवेट आर्गनाइजेशन का सहयोग रहा। जिसका नेतृत्व ग्लोबल वेल्फेयर स्माइल फाउंडेशन की अध्यक्ष डाँ. पूजा त्रिपाठी जी (Dr. Poja Tripathi,President, Global Welfare Smile Foundation) ने किया।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के दिन आयोजित इस एतिहासिक समारोह में मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल जी (Mr. Rajendra Shukla, Deputy Chief Minister and Health Minister of Madhya Pradesh) एवं भोपाल की महापौर श्री मति मालती राय (Ms. Malti Rai, Mayor of Bhopal) अपने पार्षदों के साथ जुड़ी। इस अवसर पर प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission) एवं टोबेको कंट्रोल प्रोग्राम (Tobacco Control Program) जैसी संस्थाओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में भोपाल कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह जी (Mr. Kaushalendra Vikram Singh, Collector of Bhopal), नगर निगम आयुक्त श्री हरेन्द्र नारायण सिंह जी (Mr. Harendra Narayan Singh, Municipal Corporation Commissioner), IISER डायरेक्ट डाँ गोवर्धन दास जी (Dr. Goverdhan Das, IISER Direct), परियोजना अधिकारी श्री स्वप्नेश शर्मा जी (Mr. Swapnesh Sharma, Project Officer), श्री राम तिवारी जी (Mr. Ram Tiwari), श्री हर्ष मित्तल जी (Mr. Harsh Mittal) शामिल हुए और विश्व कीर्तिमान की शुभकामनाएं भी दी।

Other Links:-  World record made in anti-tobacco oath ceremony in Bhopal, recorded in Golden Book of World Records

भोपाल में एंटी तंबाकू शपथ समारोह में बना विश्व कीर्तिमान