पेशे से एक फार्मास्यूटिकल कंपनी में एरिया मैनेज,र उज्जैन ,मध्य प्रदेश निवासी श्रीयुत पुष्पेंद्र सिंह वाधवा (Pushpendra Singh Vadhva) जी की, प्रख्यात गायक किशोर कुमार के गायन के प्रति ऐसी दीवानगी कि उन्होंने किशोर कुमार जी के गीतों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया ।लगभग 8 वर्ष की घोर मेहनत के उपरांत किशोर दा द्वारा गाए गए कुल 2905 गानों में से 2804 गानों का आपने बेमिसाल संग्रह कर लिया ।अभी तक संपूर्ण विश्व में किसी भी व्यक्ति द्वारा, किसी गायक द्वारा गाए गए इतनी संख्या में गीतों का संग्रह न होने की दशा में, वाधवा जी के एक करीबी मित्र, जिनका खुद का भी गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में विश्व रिकॉर्ड दर्ज है, ने इस संग्रहण का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराने की सलाह दी। श्रीयुत वाधवा जी ने इसके लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के कार्यालय से संपर्क किया ,संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के उपरांत अपने गीतों के इस संग्रहण को वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को आवेदन पत्र प्रेषित किया। वाधवा जी के पास गीतों का संग्रहण यम पी 3 के रूप में है इसके साथ ही आपने सभी गीतों को गुणवत्ता परक सूचीबद्ध भी किया है ताकि उन्हें खोजना पड़े तो अल्पावधि में खोजा जा सके। आपके द्वारा गीतों की सूची को देखकर मात्र 5 मिनट के अंदर किसी भी गीत को खोजा जा सकता है। समस्त जांच पड़ताल करने के उपरांत एवं सम्यक औपचारिकताओं के बाद श्री पुष्पेंद्र सिंह जी का संग्रहण गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किए जाने के लिए नियत मानक पर खरा उतरा। 22 सितंबर 2014 को आपका नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) में दर्ज हो गया। सेवानिवृत्त लेखा परीक्षक श्री खुशाल सिंह एवं श्रीमती चरणजीत कौर के घर 18 सितंबर 1974 को जन्मे श्री पुष्पेंद्र सिंह जी की इस सफलता पर उद्योग जगत, राज नेताओं तथा अनेक उच्चाधिकारियों द्वारा बधाई देने का तांता लग गया। आज आप की गिनती शहर के सम्मानित नागरिक के रूप में की जाती है। इस सफलता से उत्साहित होकर श्री पुष्पेंद्र सिंह जी का सपना है कि अन्य गीत कारों के गीतों का भी विशालकाय संग्रहण किया जाए।
तात्कालिक लेख
दिल्ली की नन्ही ताइक्वांडो खिलाड़ी आयशा शकील ने बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व कीर्तिमान
कम उम्र में असाधारण प्रतिभा और अनुशासन का परिचय देते …Read More »हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के …Read More »बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड
मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha …Read More »नवरात्रि पर्व में सर्वाधिक कन्याओं का पूजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज
नवरात्रि (Navratri festival) का पर्व शक्ति की उपासना और श्रद्धा …Read More »सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज
पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन …Read More »विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक संरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य
पी. एस. पी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) ने निर्माण …Read More »उत्तम सिंह ने पीछे की ओर हैंडस्टैंड वॉक करते हुए कार खींचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया
शक्ति, धैर्य और अटूट संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते …Read More »24 घंटे एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम के गीत गाकर यशवंत ने रचा इतिहास
मशहूर पार्श्वगायक एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम (S. P. Balasubrahmanyam) को संगीतमय श्रद्धांजलि …Read More »भरतनाट्यम कलाकार विदुषी दीक्षा वी. ने 216 घंटे नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड का दावा प्रस्तुत किया
कर्नाटक के उडुपी ज़िले (Udupi, Karnataka) की भरतनाट्यम कलाकार विदुषी …Read More »दृष्टिबाधित बच्चों का स्किल डेवलेपमेंट शिविर विश्व रिकॉर्ड में शामिल
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (Mahaveer Intercontinental Service Organization), नई दिल्ली …Read More »