मदर टेरेसा के प्रति अगाध श्रद्धा रखने वालों की बहुत बड़ी संख्या मौजूद है धरती पर क्योंकि उनके मानवता के प्रति कार्य इतने बेमिसाल रहे हैं।उसी के चलते विभिन्न देशों द्वारा उनके कार्यों के प्रति नमन करते हुए उनकी सेवा भावना को सदैव यादगार बनाए रखने के लिए तथा समाज के प्रति प्रेरणा पुंज के रूप में उनकी कीर्ति को अनंत काल तक सहेजे रखने हेतु विविध प्रकार के कार्य किए गए हैं, जैसे उन पर स्टांप जारी किए गए हैं, सिक्के जारी किए गए हैं आदि ।भिलाई निवासी श्री सी 0 विक्टर (C Victor) ने उस करुणा मूर्ति की यादों को सहेजने का अनूठा कारनामा किया है। आपने मदर टेरेसा पर जारी हर तरह के सिक्के स्टांप आदी का संग्रहण करने का अद्भुत कार्य किया है। आपके पास इस तरह का बेमिसाल और दुर्लभ संग्रह है, जिनकी प्रदर्शनी भी लगाई गई है। आप द्वारा यह कार्य विगत 3 दशकों से अधिक समय से किया जा रहा है ।इस विशाल संग्रह को देखते हुए आपके मन में एक बार यह ख्याल आया कि क्यों न इसका विश्व रिकॉर्ड बनाया जाए, इसी सिलसिले में आपने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के कार्यालय से संपर्क किया ,सब कुछ समझ कर वर्ल्ड रिकॉर्ड हेतु आवेदन पत्र भेजा ।क्योंकि आपका यह कार्य असाधारण, अनूठा, बेमिसाल एवं इकलौता था इसलिए 11 जुलाई 2016 को लार्जेस्ट कलेक्शन ऑफ मदर टेरेसा मेमोरेबल के रूप में आपका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया ।आपकी इतनी लंबी अवधि की तपस्या एवं उपलब्धि को देखकर सभी अचंभित हुए तथा आपको अत्यंत प्रतिष्ठित नजरों से देखा जाने लगा ।श्री सी0विक्टर जी इसी प्रकार बचपन से ही विभिन्न राजवंशों के सिक्कों के संग्रह के शौकीन रहे हैं और अति प्राचीन काल से लेकर अंग्रेजी शासन अवध तक के सिक्के एकत्रित किए हैं। छठी शताब्दी ईसा पूर्व गांधार राजवंश मौर्यकालीन , इंडो ग्रीक शासन के सिक्के ,शुंग शासन के ,सातवाहन राजाओं के, इक्ष्वाकु वंश के, विदर्भ राजाओं के, गुप्तकालीन सिक्कों का विशाल संग्रहण आपके पास मौजूद है। इसके साथ ही मध्यकाल के अनेक राजवंशों के सिक्के भी आपके संग्रहण में मौजूद हैं। आपका यह संग्रहण ब्रिटिश शासन काल के सिक्कों के प्रति भी जारी रहा एवं भारी मात्रा में अंग्रेजी शासन अवधि के सिक्के भी आपके पास हैं। पूर्व के रिकॉर्ड बनने के बाद आपने पुनः इस संग्रहण का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराने के बारे में सोचा तथा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के कार्यालय से एक बार पुनः संपर्क कर आवेदन पत्र प्रेषित किया । इतना अनोखा संग्रहण विश्व में अन्य किसी के पास उपलब्ध न होने के कारण एक बार फिर से और 29,जनवरी 2017 को आपका नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ ।आपकी इस असाधारण उपलब्धि पर चारों तरफ को प्रशंसा हुई। 29 जनवरी 1953 को श्री जे0 क्रिस्टो दास एवं श्रीमती थकम्मा जी के घर जन्मे श्री सी 0 विक्टर जी मानवता के गुणों से ओतप्रोत हैं ।आप भिलाई संयंत्र में बतौर मैनेजर कार्यरत रहे हैं तथा सेवानिवृत्ति के उपरांत अपने इसी कार्य में रत हैं।
तात्कालिक लेख
दिल्ली की नन्ही ताइक्वांडो खिलाड़ी आयशा शकील ने बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व कीर्तिमान
कम उम्र में असाधारण प्रतिभा और अनुशासन का परिचय देते …Read More »हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के …Read More »बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड
मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha …Read More »नवरात्रि पर्व में सर्वाधिक कन्याओं का पूजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज
नवरात्रि (Navratri festival) का पर्व शक्ति की उपासना और श्रद्धा …Read More »सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज
पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन …Read More »विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक संरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य
पी. एस. पी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) ने निर्माण …Read More »उत्तम सिंह ने पीछे की ओर हैंडस्टैंड वॉक करते हुए कार खींचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया
शक्ति, धैर्य और अटूट संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते …Read More »24 घंटे एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम के गीत गाकर यशवंत ने रचा इतिहास
मशहूर पार्श्वगायक एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम (S. P. Balasubrahmanyam) को संगीतमय श्रद्धांजलि …Read More »भरतनाट्यम कलाकार विदुषी दीक्षा वी. ने 216 घंटे नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड का दावा प्रस्तुत किया
कर्नाटक के उडुपी ज़िले (Udupi, Karnataka) की भरतनाट्यम कलाकार विदुषी …Read More »दृष्टिबाधित बच्चों का स्किल डेवलेपमेंट शिविर विश्व रिकॉर्ड में शामिल
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (Mahaveer Intercontinental Service Organization), नई दिल्ली …Read More »