9 के अंक पर गहन शोध करके विश्व स्तर की ख्याति अर्जित कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) तथा लिम्का बुक आदि में अपना नाम दर्ज कराने वाले श्री नवल किशोर राठी (Naval Kishor Rathi) जी के जीवन में एक ऐसा समय भी आया कि, जीवन के संग्राम से मुंह मोड़ कर अपनी इह लीला समाप्त करने तक सोच लिए थे ।बचपन से ही आपके मन में एक प्रश्न कौंधता रहता था कि द्वितीय विश्वयुद्ध में जब जापान बमबारी द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था उसके बाद भी आज विश्व के विकसित देशों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा हो गया है, तो भला भारत देश क्यों इस दौड़ में पीछे हैं ।यदि हम सच्चे मन से, ईमानदारी का अनुसरण करते हुए, अपने अपने कार्य करें तो अवश्य ही वह दिन दूर नहीं जब हिंदुस्तान भी पुनः जगद्गुरु का वह ओहदा प्राप्त कर सकता है। महाराष्ट्र प्रांत के अकोला जनपद के एक लगभग विकास के मानदंडों से पिछड़े से गांव उरल में 24 अक्टूबर 1968 को जन्मे श्री राठी जी बचपन में विविध झंझावातों का सामना करते करते, छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर में आ गए। यहां रह कर अपनी योग्यता, कर्मठता के चलते एवं गुरुदेव के मार्गदर्शन का आप पर ऐसा असर हुआ कि आपने न केवल अपना जीवन सवांरा अपितु देश के युवाओं को भविष्य की असली ताकत मानकर उन्हें जागरूक करते हैं ।उनके अंदर वह भाव पैदा करते हैं, जिससे देश को शिखरारुढ़ किया जा सके ।आप अभी तक अनेक स्कूलों कालेजों में जा जाकर कई हजार छात्रों को जागरूक कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ प्रांत को विकास की कुंजी मानते हैं तथा छत्तीसगढ़ बनाम जापान नाम का एक मिशन स्थापित कर इस दिशा में अनवरत सन्नध है। आज मात्र छत्तीसगढ़ राज्य में ही नहीं वरन अनेक अन्य जगहों पर भी आप को आमंत्रित किया जाता रहता है, जहां आप लोगों को जागरूक करते हैं।देश की साझी विरासत ,सामासिक संस्कृति ,धार्मिक समरसता आदि के पुनरुत्थान के लिए आप जी जान से लगे रहते हैं।
तात्कालिक लेख
दिल्ली की नन्ही ताइक्वांडो खिलाड़ी आयशा शकील ने बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व कीर्तिमान
कम उम्र में असाधारण प्रतिभा और अनुशासन का परिचय देते …Read More »हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के …Read More »बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड
मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha …Read More »नवरात्रि पर्व में सर्वाधिक कन्याओं का पूजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज
नवरात्रि (Navratri festival) का पर्व शक्ति की उपासना और श्रद्धा …Read More »सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज
पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन …Read More »विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक संरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य
पी. एस. पी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) ने निर्माण …Read More »उत्तम सिंह ने पीछे की ओर हैंडस्टैंड वॉक करते हुए कार खींचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया
शक्ति, धैर्य और अटूट संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते …Read More »24 घंटे एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम के गीत गाकर यशवंत ने रचा इतिहास
मशहूर पार्श्वगायक एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम (S. P. Balasubrahmanyam) को संगीतमय श्रद्धांजलि …Read More »भरतनाट्यम कलाकार विदुषी दीक्षा वी. ने 216 घंटे नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड का दावा प्रस्तुत किया
कर्नाटक के उडुपी ज़िले (Udupi, Karnataka) की भरतनाट्यम कलाकार विदुषी …Read More »दृष्टिबाधित बच्चों का स्किल डेवलेपमेंट शिविर विश्व रिकॉर्ड में शामिल
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (Mahaveer Intercontinental Service Organization), नई दिल्ली …Read More »