गरीब बच्चों की पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था कराना ,वृद्ध बेसहारा जनों की देखरेख की जिम्मेदारी उठाना, दृष्टिबाधित जनों की हर तरह से मदद करना, दिव्यांग जनों को विविध प्रकार के उपकरण आज की व्यवस्था कराना, नेत्रदान तथा देहदान के लिए लोगों को जागरूक कराना, मतदान जैसे राष्ट्रीय पर्व के लिए अधिकाधिक मतदान हो, इस हेतु कई महीनों तक अनवरत मतदाताओं को जागरूक करना, साहित्य सम्मेलन ,विचार गोष्ठी आयोजित कराना ,अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम कराना ,राष्ट्रीय एकता हेतु भांति भांति के धरातलीय प्रयास करना, अशिक्षा के अंधेरों को मिटाने के लिए दिन रात लगे रहना ,आमतौर पर इन सब कार्यों को करने कराने के लिए अनेक प्रकार के छोटे से बड़े ओहदे के अफसरान नियुक्त होते हैं, विभिन्न प्रकार के सरकारी विभाग होते हैं परंतु जनपद अयोध्या के पश्चिमी छोर पर बसी तहसील रुदौली में रहने वाले पेशे से चिकित्सक डॉ निहाल रजा (Dr. Nihal Raza) नाम का एक ऐसा अकेला खुदा का नेक बंदा है जो इन सभी कामों को अकेले अपने दम पर करता है वह भी बिना किसी शासन-प्रशासन, राजनेता अभिनेता ,उद्योगपति धनपति की मदद लिए बिना ।बेहतरीन चिकित्सक होने के नाते डॉक्टर साहब के यहां मरीजों की भीड़ लगी रहती है ,इसलिए कुछ गरीब मरीजों से कुछ नहीं लेते, अधिकांश से बहुत ही कम पैसा लेने के बावजूद ठीक-ठाक आमदनी को जाना स्वाभाविक है। फिर उसी पैसे के दम पर खोज खोज कर दिव्यांग जनों को निशुल्क ट्राई साइकिल देते रहते हैं, जिन गरीब लोगों को दिखाई देने में बाधा आ रही है उन्हें निशुल्क चश्मे का वितरण करते हैं ,गांव-गांव घूमकर लोगों को नेत्रदान कराने के लिए समझाते हैं एवं जैसे कोई करना चाहता है उसकी पूरी व्यवस्था खुद करते हैं। जनपद अयोध्या में देहदान की परंपरा डालने वाले मसीहा के रूप में आपको देखा जाता है। आपके अटूट प्रयास से जनपद में देहदान जैसा पुनीत कार्य शुरू हो सका है। जब जब मतदान का समय आता है आप लोगों को मतदान हेतु जागरूक करने के लिए ऐसा जुट जाते हैं कि उतना कोई सरकारी मशीनरी नहीं जुड़ सकती। सामाजिक एकता के प्रबल पक्षधर होने के नाते आपको प्रत्येक जाति धर्म के लोग अत्यधिक सम्मान देते हैं। साहित्य को समाज का दर्पण मानने वाले आप प्रायः मूर्धन्य विद्वानों को आमंत्रित कर साहित्यिक गोष्ठियों कवि सम्मेलन विविध विषयों पर सेमिनार आज कराते रहते हैं ।गौरतलब इन सभी कार्यों में आप किसी से कोई मदद नहीं लेते यहां तक कि अत्यधिक शारीरिक श्रम भी स्वयं ही करते हैं। आपकी पवित्र भावना को देखते हुए कुछ भले इंसान साथ हो जाते हैं, जिससे आयोजित कार्यक्रम सरल हो जाता है ।संपूर्ण जनपद में किसी भी तरह के सामाजिक सांस्कृतिक साहित्यिक आयोजन किए जाने का कार्यक्रम तय होता है तो एक ही नाम उभरकर सामने आता है वह निहाल रजा।
तात्कालिक लेख
दिल्ली की नन्ही ताइक्वांडो खिलाड़ी आयशा शकील ने बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व कीर्तिमान
कम उम्र में असाधारण प्रतिभा और अनुशासन का परिचय देते …Read More »हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के …Read More »बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड
मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha …Read More »नवरात्रि पर्व में सर्वाधिक कन्याओं का पूजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज
नवरात्रि (Navratri festival) का पर्व शक्ति की उपासना और श्रद्धा …Read More »सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज
पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन …Read More »विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक संरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य
पी. एस. पी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) ने निर्माण …Read More »उत्तम सिंह ने पीछे की ओर हैंडस्टैंड वॉक करते हुए कार खींचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया
शक्ति, धैर्य और अटूट संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते …Read More »24 घंटे एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम के गीत गाकर यशवंत ने रचा इतिहास
मशहूर पार्श्वगायक एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम (S. P. Balasubrahmanyam) को संगीतमय श्रद्धांजलि …Read More »भरतनाट्यम कलाकार विदुषी दीक्षा वी. ने 216 घंटे नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड का दावा प्रस्तुत किया
कर्नाटक के उडुपी ज़िले (Udupi, Karnataka) की भरतनाट्यम कलाकार विदुषी …Read More »दृष्टिबाधित बच्चों का स्किल डेवलेपमेंट शिविर विश्व रिकॉर्ड में शामिल
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (Mahaveer Intercontinental Service Organization), नई दिल्ली …Read More »