संपूर्ण विश्व को दशमलव से परिचित कराने वाला देश भारत प्रतिभाओं के अक्षय कोश में प्रत्येक काल में समृद्ध रहा है । गणितीय संदर्भ में दशमलव की महत्ता स्वमेव सिद्ध है, इसके कई हजार तक की संख्या के महत्व को याद करना किसी भारतवासी के ही बस की बात है। जयपुर के 16 वर्षीय, 12वीं कक्षा के छात्र अक्षत कांडपाल (Akshat Kandpal) ने ऐसा ही आश्चर्यचकित कर देने वाला कारनामा कर दिखाया है जिसे सुनकर गणित के बड़े-बड़े दिग्गज भी दंग है। जयपुर के निवासी संजीव कुमार शर्मा एवं श्रीमती गीता शर्मा के इस होनहार बेटे ने अगस्त 2018 में ई के वैल्यू में दशमलव के बाद 10000 तक की वैल्यू याद करके गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) में अपना नाम दर्ज कराया है । अक्षत जीअभी रेनबो विद्यालय जयपुर में कक्षा 12 की पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन इसी उम्र में मोटिवेशनल लेक्चर देने के लिए बड़ी-बड़ी संस्था में आमंत्रित किए जाते रहते हैं ।आपने अक्षत ट्रांसफॉर्मिंग लाइव नामक एक संस्था भी बनाई है इसके द्वारा विद्यार्थियों की याददाश्त को सहज भाव से बढ़ाने की ट्रेनिंग देते हैं ।आपने कम उम्र में ही ऐसी अनेक तकनीकी खोजी हैं जिसके द्वारा विद्यार्थियों को कम उम्र में ही याददाश्त को आसानी से बेहतर बनाकर उनकी कार्यक्षमता में आश्चर्यजनक वृद्धि की जा सकती है। अध्यापकों में भी रचनात्मक बदलाव लाने हेतु आप सेमिनार आयोजित कर उन्हें भी प्रशिक्षित करते हैं। अक्षत ने अपनी तकनीकों से कठिन से कठिन परिस्थितियों से भी हार ना मानने का अद्भुत प्रयोग किया है मस्तिष्क में असाधारण क्षमता उत्पन्न करने का कारनामा कर दिखाया है ताकि जब कभी व्यक्ति असफलताओं से हताश निराश हो हार मान बैठता है या कभी-कभी अनेक छात्र गण आत्महत्या करने जैसा कदम उठा लेते हैं तो उन्हें ऐसी विकट हालात से उबरने में सहज भाव से मदद मिल सके। आपका कहना है कि हम अपनी कमियों से कैसे निराश न हो, सफलता वाले कारकों को पहचाने तथा असफलता को जीवन का एकमात्र सहारा न मान लें ।आप ऐसे लक्ष्य बनाकर कार्य कर रहे हैं कि किसी व्यक्ति को आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम न उठाना पड़े क्योंकि इस अनमोल जीवन को मात्र किसी एक असफलता से हारकर खो देना बुद्धिमान मनुष्य की पहचान नहीं है। इस प्रकार इस अल्प आयु में यह अनोखा छात्र विश्व के लिए मार्गदर्शक के रूप में जीवन ज्योति बनने की दिशा में आगे तेजी से बढ़ रहा है। उम्मीद है वह दिन दूर नहीं जब अक्षत खान जी अपने प्रयासों से अवश्य ही लोगों के अंदर की हीन भावना जैसे नकारात्मक कार्य पर विजय प्राप्त कर,जीवन में आगे बढ़ने के जज़्बे का सही नजरिया लोगों को दिखाने में कामयाब होंगे।
तात्कालिक लेख
दिल्ली की नन्ही ताइक्वांडो खिलाड़ी आयशा शकील ने बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व कीर्तिमान
कम उम्र में असाधारण प्रतिभा और अनुशासन का परिचय देते …Read More »हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के …Read More »बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड
मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha …Read More »नवरात्रि पर्व में सर्वाधिक कन्याओं का पूजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज
नवरात्रि (Navratri festival) का पर्व शक्ति की उपासना और श्रद्धा …Read More »सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज
पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन …Read More »विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक संरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य
पी. एस. पी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) ने निर्माण …Read More »उत्तम सिंह ने पीछे की ओर हैंडस्टैंड वॉक करते हुए कार खींचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया
शक्ति, धैर्य और अटूट संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते …Read More »24 घंटे एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम के गीत गाकर यशवंत ने रचा इतिहास
मशहूर पार्श्वगायक एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम (S. P. Balasubrahmanyam) को संगीतमय श्रद्धांजलि …Read More »भरतनाट्यम कलाकार विदुषी दीक्षा वी. ने 216 घंटे नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड का दावा प्रस्तुत किया
कर्नाटक के उडुपी ज़िले (Udupi, Karnataka) की भरतनाट्यम कलाकार विदुषी …Read More »दृष्टिबाधित बच्चों का स्किल डेवलेपमेंट शिविर विश्व रिकॉर्ड में शामिल
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (Mahaveer Intercontinental Service Organization), नई दिल्ली …Read More »