झुंझुनू ,राजस्थान में 31 दिसंबर 2006 को श्री वीरेंद्र क्यामसारिया जी के यहां जन्मी सुश्री निकिता कयामसरिया (Nikita Kyamsariya) ने अत्यंत छोटी सी उम्र में ही गुलाटी लगाने लगी,जिस उम्र में आमतौर पर बच्चे माता पिता की गोद में ही रहने में आनंदित होते हैं ।एक दिन अचानक पिता श्री वीरेंद्र क्यामसरिया जी की नजर बेटी को गुलाटी लगाते पड़ी तो आप देखकर दंग। दरअसल वह बेहतरीन तरीके से लगातार गुलाटी लगाए जा रही थीं। आपने बेटी के इस गुण की चर्चा परिचितों से की तथा कुछ समय बाद जिला खेल अधिकारी जी से भी की ।बेटी की खासियत देखकर वह भी चकित ,उन्होंने इस होनहार बेटी के गुणों का प्रदर्शन कराने हेतु, स्टेडियम में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें काफी संख्या में लोग देखने एकत्रित हुए और होनहार गुणों की स्वानिनी, निकिता को लाजवाब फ्रंट रोल करते हुए देख अचंभित। अब निकिता प्रतिदिन अभ्यास करने लगीं तथा दिनोंदिन उसकी प्रसिद्धि भी बढ़ने लगीं। 1 मिनट में वह 40 बार फ्रंट रोल करने लगीं, इसे देख कुछ हितैषियों ने इस खूबी को वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराने हेतु पिता जी को बताया। पिता जी ने लिम्का बुक आदि में रिकॉर्ड दर्ज करवाया ।आगे चलकर श्री वीरेंद्र क्यासरिया जी ने बेटी की इस असाधारण खासियत को विश्व विख्यात वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्था गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने को सोचा ।इस हेतु उन्होंने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के कार्यालय से संपर्क किया समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत सुश्री निकिता का 2 जनवरी 2017 को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) में नाम दर्ज हुआ 1 घंटे में 1211 फ्रंट रोल करने वाली अनोखी नन्ही परी के रूप में । इस होनहार की असाधारण उपलब्धि पर महामहिम राज्यपाल श्री कल्याण सिंह जी सहित अन्य अनेक शख्शियतों द्वारा सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आमंत्रित करके गणमान्य हस्तियों द्वारा बेटी को सम्मानित किया गया ।श्री वीरेंद्र क्यामसरिय जी एवं माता श्रीमती सरोज देवी जी की यह लाडली आज पूरे राजस्थान प्रांत की शान बन गई है।
तात्कालिक लेख
दिल्ली की नन्ही ताइक्वांडो खिलाड़ी आयशा शकील ने बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व कीर्तिमान
कम उम्र में असाधारण प्रतिभा और अनुशासन का परिचय देते …Read More »हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के …Read More »बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड
मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha …Read More »नवरात्रि पर्व में सर्वाधिक कन्याओं का पूजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज
नवरात्रि (Navratri festival) का पर्व शक्ति की उपासना और श्रद्धा …Read More »सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज
पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन …Read More »विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक संरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य
पी. एस. पी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) ने निर्माण …Read More »उत्तम सिंह ने पीछे की ओर हैंडस्टैंड वॉक करते हुए कार खींचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया
शक्ति, धैर्य और अटूट संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते …Read More »24 घंटे एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम के गीत गाकर यशवंत ने रचा इतिहास
मशहूर पार्श्वगायक एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम (S. P. Balasubrahmanyam) को संगीतमय श्रद्धांजलि …Read More »भरतनाट्यम कलाकार विदुषी दीक्षा वी. ने 216 घंटे नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड का दावा प्रस्तुत किया
कर्नाटक के उडुपी ज़िले (Udupi, Karnataka) की भरतनाट्यम कलाकार विदुषी …Read More »दृष्टिबाधित बच्चों का स्किल डेवलेपमेंट शिविर विश्व रिकॉर्ड में शामिल
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (Mahaveer Intercontinental Service Organization), नई दिल्ली …Read More »