पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेक सरकारी योजनाएं एवं विभाग कार्य कर रहे हैं ,फिर भी इसमें अपेक्षित सफलता नहीं मिल रही है ।उज्जैन, मध्य प्रदेश के निवासी श्रीयुत राजीव पाहवा (Rajeev Pahva) जी अपने व्यापार को बंद कर नदी संरक्षण ,पर्यावरण संरक्षण आदि को ही विगत तीन दशकों से अपना जीवन समर्पित कर दिए हैं । 12 मार्च 1958 को जन्मे श्री पाहवा जी अपने शुरुआती दिनों में पिता श्री अमरनाथ पाहवा जी की तरह व्यवसाय में रत थे। उन दिनों विभिन्न कंपनियों द्वारा देश-विदेश में व्यवसायिक दृष्टिकोण से यात्रा पर आपको भेजा जाता था। यात्रा के दौरान देश के पहाड़, नदियां, वनों की खूबसूरती देखने को मिलती थी लेकिन सभी जगह विविध प्रकार की गंदगी देख मन खिन्न हो जाता था और मन ही मन यह सोचते थे कि कैसे गंदगी इन समस्त सुंदरता को ढक ले रही है। इसी भावना के चलते आपने पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना प्रारंभ किया। आपने पॉलिथीन के बहुआयामी दुष्प्रभाव को देखते हुए पॉलिथीन विरोधी अभियान चलाना प्रारंभ किया ,वह भी तब जब सरकारें इस दिशा में कुछ सोचती तक नहीं थी। इसके लिए आप जन जागरूकता अभियान चलाने लगे जो अभी भी अनवरत जारी है। कुछ समय उपरांत आपने उज्जैन की शिप्रा नदी की दुर्दशा देख व्यथित हो गए, लोगों को जल की विकट समस्या, नदी में भीषण गंदगी, प्रदूषण का शिकार हो नदी की निर्मलता गायब हो रही थी। इसे देखकर आप ने शिप्रा नदी को स्वच्छ करने के लिए ,लोगों को जागरूक करने को तय किया और लग गए पूरी निष्ठा के साथ। इसके लिए आपके नेतृत्व में 24 जनवरी 2016 को फैमिली हैरिटेज वाक का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया ।इस कार्यक्रम में आप के नाम दो वर्ल्ड रिकॉर्ड, गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ। पर्यावरण के प्रति, नदी प्रदूषण के प्रति, पॉलिथीन के दुष्प्रभाव आदि के प्रति आप लोगों को निरंतर प्रशिक्षित करते रहते हैं तथा अनवरत जन जागरूकता अभियान चलाते रहते हैं। साल 2019 में आपने एक और बेमिसाल कार्य कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) में अपना नाम दर्ज कराया। आपके नेतृत्व में एक ही दिन में 1100 गांव में त्रिवेणी के 1100 वृक्ष लगाए गए साथ में समस्त गांव में पंद्रह, पंद्रह पौधे और लगवाए गए। इस प्रकार पर्यावरण के प्रति अपने आप में यह अनूठा कार्य रहा, जिसकी, चारों तरफ खूब प्रशंसा की गई ।श्री राजीव पाहवा जी आज एक मिसाल बन गए हैं ,आपके कार्यों को देख सभी नतमस्तक रहते हैं ।पर्यावरण संरक्षण के लिए आपकी तपस्या निरंतर जारी है एवं आमजन को जागरूक जागरूक करने की प्रक्रिया भी।
तात्कालिक लेख
दिल्ली की नन्ही ताइक्वांडो खिलाड़ी आयशा शकील ने बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व कीर्तिमान
कम उम्र में असाधारण प्रतिभा और अनुशासन का परिचय देते …Read More »हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के …Read More »बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड
मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha …Read More »नवरात्रि पर्व में सर्वाधिक कन्याओं का पूजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज
नवरात्रि (Navratri festival) का पर्व शक्ति की उपासना और श्रद्धा …Read More »सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज
पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन …Read More »विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक संरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य
पी. एस. पी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) ने निर्माण …Read More »उत्तम सिंह ने पीछे की ओर हैंडस्टैंड वॉक करते हुए कार खींचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया
शक्ति, धैर्य और अटूट संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते …Read More »24 घंटे एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम के गीत गाकर यशवंत ने रचा इतिहास
मशहूर पार्श्वगायक एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम (S. P. Balasubrahmanyam) को संगीतमय श्रद्धांजलि …Read More »भरतनाट्यम कलाकार विदुषी दीक्षा वी. ने 216 घंटे नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड का दावा प्रस्तुत किया
कर्नाटक के उडुपी ज़िले (Udupi, Karnataka) की भरतनाट्यम कलाकार विदुषी …Read More »दृष्टिबाधित बच्चों का स्किल डेवलेपमेंट शिविर विश्व रिकॉर्ड में शामिल
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (Mahaveer Intercontinental Service Organization), नई दिल्ली …Read More »