गिरते हैं सह सवार मैदाने जंग में वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले। यह मात्र कहावत ही नहीं है अपितु उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मूल निवासी तथा कानपुर में एक कोचिंग संस्थान में छात्रों को पढ़ाने वाले 26 वर्षीय युवा ने इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है इस होनहार व्यक्ति का नाम है जनाब अलाउद्दीन शेख (Alauddin Shekh) । कुछ अलग करने का जुनून रखने वाले अलाउद्दीन जी ने अगस्त 2019 में लगातार 27 घंटे 5 मिनट तक जंतु विज्ञान की बोल बोल कर पढ़ाई करके असाधारण कार्य करते हुए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) में अपना नाम दर्ज करा कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया ।अलाउद्दीन जी ने बारहवीं पूर्ण करने के उपरांत साल 2014 में डॉक्टर बनने का ख्वाब पाले सीपीएमटी की तैयारी करने कानपुर नगर आए। काफी मेहनत की लेकिन भाग्य ने तो आपके हिस्से में कुछ और ही लिखा था ,उसमें सफलता नहीं मिली। असफलता से निराश न होते हुए आपने वापस घर जौनपुर लौटने के बजाय कानपुर में ही टिके रहना मंजूर किया और अब क्योंकि विषय पर इतनी अच्छी पकड़ हो गई थी तथा आपके विषय ज्ञान के लोग घायल भी हो गए थे इसलिए कोचिंग में छात्रों को जीव विज्ञान पढ़ाने लगे। धीरे-धीरे आपकी ख्याति बढ़ने लगी एवं अल्प आयु में ही जीव विज्ञान के बेहतरीन शिक्षकों में आप की गिनती की जाने लगी ।इस तरह जीवन की रेल चल ही रही थी कि एक बार आप की नजर एक सूचना पर पड़ी एक महोदय ने पढ़ने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है बस क्या था कि आपके मन में भी विश्व रिकॉर्ड बनाने की इच्छा जागृत हो गई और लग गए इस दिशा में। इस काम में आपकी कोचिंग के मुखिया और कई वरिष्ठ जन तथा मुख्य रूप से डॉ दिलीप गंगवार जी ने हर तरह से सहयोग एवं स्नेह दिया ।आप अपनी तैयारी में जोर-शोर से लगे रहे और अंततः वह दिन आया जब वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने हेतु आपने पढ़ना प्रारंभ किया, विषय था जंतु विज्ञान .इसे लगातार पढ़ना था, बीच बीच में पानी पीने हेतु मात्र 30 सेकेंड का समय मिलता था, लेकिन आप अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण साधना के साथ लगे रहे और वह समय है जब आपने लगातार पढ़ने के अल्जीरिया देश के पूर्व रिकार्ड को, जो 22 घंटे का था ,को तोड़ते हुए अपना वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला तथा सिद्ध कर दिया कि सफलता का कोई एक नियत क्षेत्र नहीं होता है, इंसान सफलता के लिए क्षेत्रों का निर्माण और निर्धारण स्वयं करता है। किसी एक क्षेत्र में असफलता किसी भी व्यक्ति की प्रतिभा का मानक नहीं होती है ।जौनपुर जिले के खेती किसानी करने वाले मोहम्मद अकरम जी एवं अदीना बेगम जी के लाडले अलाउद्दीन शेख ने अपनी सफलता के मानक स्थापित करते हुए बहुत से युवाओं के लिए उम्मीद की किरण स्थापित करने का कार्य कर दिखाया है।
तात्कालिक लेख
दिल्ली की नन्ही ताइक्वांडो खिलाड़ी आयशा शकील ने बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व कीर्तिमान
कम उम्र में असाधारण प्रतिभा और अनुशासन का परिचय देते …Read More »हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के …Read More »बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड
मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha …Read More »नवरात्रि पर्व में सर्वाधिक कन्याओं का पूजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज
नवरात्रि (Navratri festival) का पर्व शक्ति की उपासना और श्रद्धा …Read More »सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज
पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन …Read More »विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक संरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य
पी. एस. पी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) ने निर्माण …Read More »उत्तम सिंह ने पीछे की ओर हैंडस्टैंड वॉक करते हुए कार खींचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया
शक्ति, धैर्य और अटूट संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते …Read More »24 घंटे एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम के गीत गाकर यशवंत ने रचा इतिहास
मशहूर पार्श्वगायक एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम (S. P. Balasubrahmanyam) को संगीतमय श्रद्धांजलि …Read More »भरतनाट्यम कलाकार विदुषी दीक्षा वी. ने 216 घंटे नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड का दावा प्रस्तुत किया
कर्नाटक के उडुपी ज़िले (Udupi, Karnataka) की भरतनाट्यम कलाकार विदुषी …Read More »दृष्टिबाधित बच्चों का स्किल डेवलेपमेंट शिविर विश्व रिकॉर्ड में शामिल
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (Mahaveer Intercontinental Service Organization), नई दिल्ली …Read More »