गोवा की बेहतरीन इमारतों ,आलीशान भवनों, होटलों, स्कूलों ,कालेजों आदि के खूबसूरत डिजाइनिंग के लिए आर्किटेक्ट जगत का ख्याति प्राप्त नाम है श्री सिद्धार्थ दयानंद नायक (Siddharth Dayanand Nayak) ।गोवा में बने एक से बढ़कर एक लाजवाब भवन आपके शिल्प कौशल का बयान खुद-ब-खुद करते दिखाई देते हैं। गोवा प्रकृति प्रदत अनुपम उपहार के रूप में हमारी धरती पर विद्यमान है ।गोवा का प्राकृतिक परिवेश विभिन्न उद्योगों के विकास हेतु आधारीय संरचना प्रदान करने की नैसर्गिक स्थिति में है बशर्ते इससे लोगों को परिचित कराना आवश्यक है ।इसी सोच को आधार में रखते हुए श्री दयानंद नायक ने अपने साथियों से परामर्श करके कुछ नया करने का विचार बनाया ।वाइब्रेंट गोवा फाउंडेशन एवं इंस्टीट्यूट आफ इंडियन इंटीरियर डिजाइनर्स गोवा सेंटर के नेतृत्व में जिसमें आप चेयरमैन के पद पर आसीन हैं विश्व की सबसे बड़ी पेंटिंग बनाने का निर्णय लिया ।अपने सहयोगियों से विचार करके आपने यह तय किया कि इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज कराया जाएगा , इसके लिए आप ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के कार्यालय से संपर्क किया तथा समस्त नियम कानून की जानकारी प्राप्त की। इस परिकल्पना को मूर्त रूप देने के लिए अक्टूबर 2019 में ग्लोबल एक्सपो समिट का आयोजन किया गया। क्योंकि पेंटिंग बनाई जानी थी इसलिए समाज के सभी वर्ग, कला प्रेमियों स्कूलों, कालेजों को भी इसमें प्रतिभाग करने हेतु आमंत्रित किया गया इसी के साथ पेंटिंग बनाने के लिए आवश्यक सामग्रियों की भी व्यवस्था की गई ।आखिर में वह घड़ी आई 17 अक्टूबर 2019, स्थान डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम गोवा सुबह 9:00 बजे से पेंटिंग बनाने की शुरुआत की जानी थी लेकिन मौसम की खराबी होने के कारण लगभग 3:00 बजे से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ ।आयोजक गण को मौसम के खराब होने का पूर्व अंदाजा था इसीलिए बरसात से बचाने हेतु पूर्ण व्यवस्था की गई थी। विशालकाय पेंटिंग बनाने में लगने वाली समस्त सामग्रियों की व्यापक स्तर पर तैयारी की गई थी। कई टीमों का गठन किया गया और समाज के प्रत्येक वर्ग तथा सभी कला प्रेमियों ने उन्मुक्त भाव से इसमें प्रतिभाग किया, इसके अतिरिक्त देश के कोने कोने सहित विदेशों से भी कुछ लोग आए। कार्यक्रम के दौरान का नजारा अद्भुत था एक तरफ जबरदस्त बरसात तो दूसरी तरफ कला प्रेमियों का उत्साह इस पर आयोजकों की भव्यतम तैयारी पूरे वातावरण को मनमोहिनी रूप में परिवर्तित कर दिया था । 17 अक्टूबर 2019 को 9:00 बजे से प्रारंभ होकर दूसरे दिन तक लगातार पेंटिंग बनाने का कार्य जारी रहा और अंततः 1000 फीट लंबी पेंटिंग जब बनकर तैयार हुई तो कार्यक्रम का बारीकी से सघन निरीक्षण कर रहे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) के एशिया प्रभारी डॉ मनीष विश्नोई जी ने जब इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किए जाने की घोषणा थी तो समस्त जन समुदाय हर्षित हो उठा श्री सिद्धार्थ दयानंद नायक जी एवं उनकी टीम की खुशी का ठिकाना न रहा, सभी हर्ष से भाव विह्वल हो उठे ।गोवा को अंतरराष्ट्रीय फलक पर इतनी ख्याति दिलाने के लिए गोवा के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आप को सम्मानित किया गया ।इस कार्यक्रम ने लोगों का ध्यान गोवा के प्रति आकर्षित किया और इससे प्रभावित होकर सिद्धार्थ दयानंद नायक जी का इरादा है कि भविष्य में इससे भी बेहतरीन उपलब्धि हासिल करने का आयोजन किया जाए।
तात्कालिक लेख
दिल्ली की नन्ही ताइक्वांडो खिलाड़ी आयशा शकील ने बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व कीर्तिमान
कम उम्र में असाधारण प्रतिभा और अनुशासन का परिचय देते …Read More »हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के …Read More »बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड
मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha …Read More »नवरात्रि पर्व में सर्वाधिक कन्याओं का पूजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज
नवरात्रि (Navratri festival) का पर्व शक्ति की उपासना और श्रद्धा …Read More »सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज
पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन …Read More »विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक संरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य
पी. एस. पी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) ने निर्माण …Read More »उत्तम सिंह ने पीछे की ओर हैंडस्टैंड वॉक करते हुए कार खींचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया
शक्ति, धैर्य और अटूट संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते …Read More »24 घंटे एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम के गीत गाकर यशवंत ने रचा इतिहास
मशहूर पार्श्वगायक एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम (S. P. Balasubrahmanyam) को संगीतमय श्रद्धांजलि …Read More »भरतनाट्यम कलाकार विदुषी दीक्षा वी. ने 216 घंटे नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड का दावा प्रस्तुत किया
कर्नाटक के उडुपी ज़िले (Udupi, Karnataka) की भरतनाट्यम कलाकार विदुषी …Read More »दृष्टिबाधित बच्चों का स्किल डेवलेपमेंट शिविर विश्व रिकॉर्ड में शामिल
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (Mahaveer Intercontinental Service Organization), नई दिल्ली …Read More »