दैनिक भास्कर, एक समाचार अखबार की संस्था है, जो भारत के हिन्दी भाषा के प्रमुख अखबारो में से एक है। हालहि में दैनिक भास्कर द्वारा मध्यप्रदेश के सागर कार्यालय में एक पहल की गई, जिसके अंतर्गत 41 साल पुरानी मांग को भारत सरकार द्वारा पूर्ण कराने का प्रयास किया गया। जिसमें विश्व की सबसे लंबी गेंदे की माला बनाने का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया है। दैनिक भास्कर के इस कार्य को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Record) में दर्ज किया गया है।मध्यप्रदेश के सागर जिले में 25 नवम्बर 2024 को दैनिक भास्कर संस्था द्वारा 6500 मीटर लंबी गेंदे की माला बनाकर विश्व की सबसे लंबी गेंदे की माला के निर्माण का रिकॉर्ड बनाया गया है। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में “सबसे बड़ी गेंदा की माला (Largest Marigold Floral Garland)” के शीर्षक के साथ दैनिक भास्कर के नाम दर्ज किया गया है। इस माला को डाँ. हरीसिंह गौर जी (Dr. Harisingh Gour) की प्रतिमा में अर्पित किया गया है। कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डाँ. मनीष विश्नोई (Dr. Manish Vishnoei, Asia Head, GBWR) मौजूद रहे, जिन्होंने रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट प्रदान करते हुए रिकॉर्ड बनने की बधाई दी ।
Other Links :-