by Newspositive
ख़ामोशी की तह में छुपा लो सारी उलझनो को, शोर कभी मुश्किलों को आसान नहीं करता। जो सुख में साथ दे, वे “रिश्ते” होते हैं ! जो दुख में साथ दे, वे “फरिश्ते” होते हैं !
by Newspositive
ऐ ज़िंदगी मुश्किलों के सदा हल दे, थक न सके हम, फुर्सत के कुछ पल दे, दुआ यही है दिल से कि सबका हो सुखद आज, और उस से भी बेहतर कल दे।
by Newspositive
समय गूंगा नहीं बस मौन है, वक्त पर बताता है किसका कौन है। ताक़त और पैसा ज़िन्दगी के फल हैं, परिवार और मित्र जिन्दगी की जड़ हैं, हम फल के बिना अपने आप को चला सकते हैं, पर जड़ के बिना खड़े नहीं हो सकते।
by Newspositive
‘ डर’ कहता है,यह असंभव है। ‘अनुभव’ कहता है,यह जोखिम भरा है। ‘ तर्क ‘ कहता है,यह कठिन है। परंतु,’ साहस ‘ कहता है, एक बार ‘ प्रयास ‘ तो कीजिए।
by Newspositive
सच्चे व्यक्ति का व्यक्तित्व नमक की तरह अनोखा होता है, जिसकी उपस्थिति याद नही रहती, मगर उसकी अनुपस्थिति प्रत्येक चीज को बेस्वाद बना देती है।