संविधान देश का सर्वोच्च कानून होता है। जो देश को सुचारू ढ़ंग से चलाने में सहायता करता हैं। भारत का संविधान लिखित संविधान हैं। जिसे डाँ. भीमराव अंबेडकर (Dr. Bheemrao Ambedkar) द्वारा लिखा गया है। हाल ही में इंदौर के इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ (Indore Institute of Law) में संविधान के महाकुंभ कार्यक्रम के अंतर्गत, जो डाँ. अंबेडकर के जंयती के दिन मनाया गया, उपस्थित लोगों द्वारा संविधान के पालन का शपथ लिया गया।
14 अप्रैल 2025 जिस दिन को संविधान के निर्माता डाँ. भीमराव अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है, को इंदौर के इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ द्वारा आयोजित संविधान के महाकुंभ कार्यक्रम में आम नागरिकों को संविधान के पालन की शपथ दिलाई गई। जिसमें लगभग 1000 लोगों द्वारा शपथ लिया गया। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड (Golden Book of World Record) में “अधिकांश लोगों द्वारा संविधान के पालन की शपथ (Most people Pledged To Uphold The Constitution) ” के शीर्षक के साथ डाँ. अक्षय कांति बंम जी (Dr. Akshay Kanti Bam) के नाम दर्ज किया गया। रिकॉर्ड की पुष्टि के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के तरफ से एशिया हेड डाँ. मनीष विश्नोई जी (Dr. Maneesh Visnoei, Asia Head, GBWR), डाँ. सुधीर खेतावत जी (Dr. Sudheer khetavat), डाँ. ठाकुर जी (Mr. Thakur) एवं श्री खंडेलवाल जी (Mr. Khandelwal) उपस्थित रहे। देश में पहली बार आयोजित आम नागरिक शपथ विधि समारोह में मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव जी (Dr. Mohan Yadav, CM, Madhya Pradesh ) उपस्थित थे, उन्होंने स्वयं आम लोगों को संविधान के पालन की शपथ दिलाई और लोगों को संबोधित भी किया।
रवीन्द्र नाट्य ग्रह में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव के साथ साथ मध्यप्रदेश के नागरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गी जी (Mr. Kailash Vijayvargi, Minister of Civil Administration), आयोजक भाजपा नेता श्री अक्षय कान्ति बंम जी, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट जी (Mr. Tulshiram Silavat, Water Resources Minister), महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी (Mayor Mr. Pushyamitra Bhargava), डाँ महेंद्र सिंह जी (Dr. Mahendra Singh), विधायक श्रीमती मधु वर्मा जी (MLA Ms. Madhu Verma), श्री रमेश मेंदोला जी (Mr. Ramesh mendola), श्री नरेंद्र सालुजा जी (Mr. Narendra Saluja), श्री सुमित मिश्रा जी (Mr. Sumit Mishra) व श्री जीतू जिराती जी (Mr. Jeetu Jirati) समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम मे संविधान पर नाटक की प्रस्तुति भी की गई, जिसका संचालन प्रो. डाँ. मनप्रीत कौर राजपाल जी (Pro. Dr. Manpreet Kaur Rajpal) और प्रो. डाँ. बबीता कड़किया जी (Pro. Dr. Babeeta kadkiya) द्वारा किया गया।
Other Links:- Oath to follow the Constitution taken in Indore, recorded in the Golden Book of World Records
इंदौर में ली गई संविधान के पालन की शपथ, वर्ल्ड रिकार्ड दर्ज