11 बरस की छोटी सी आयु में अत्यंत ही कठिन 1 मिनट में 20 बार निरालंबा चक्रासन करके 20 जनवरी 2020 को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) में अपना नाम दर्ज कराने वाली उत्तराखंड में हल्द्वानी की एक छोटे से इलाके कुंवरपुर की रहने वाली कुमारी रिया पलाडिया (Riya Paladiya) ने असाधारण कारनामा कर दिखाया है। हमारी संस्कृत में सीखने को मिलता है कि गुरु का दर्जा ईश्वर से भी अधिक ऊंचा होता है, रिया पलाडिया के जीवन को भी श्री अमित सक्सेना नामक एक द्रोणाचार्य आज से 4 वर्ष पूर्व इस तरह तलाशना शुरू किया की गुड़िया गुड्डू के खेलने की उम्र में इस नन्ही सी परी ने विश्व रिकॉर्ड बना डाला। रिया के पिता श्री नवीन पलाडिया जी की एक छोटी सी जनरल स्टोर की दुकान है तथा माता श्रीमती हेमा प्रिया जी घर गृहस्ती चलाती हैं। छोटी सी उम्र में ही बच्ची को विभिन्न प्रकार से अपने शरीर को घुमाते देख उसके चाचा ने सोचा कि क्यों न इसे योग आदि का अभ्यास सिखाया जाए, लेकिन उनके सामने किसी योग्य प्रशिक्षक का अभाव इस विचार पर पानी फेर दिया। फिर किसी तरह उन्हें पता चला कि उनके घर से 15 किलोमीटर दूर श्री अमित सक्सेना नामक एक सज्जन है जो योग ,मार्शल आर्ट, जिम्नास्ट आदि के बेहतरीन कोच हैं ।अब आप ने तत्काल 25 मार्च 2015 के दिन बेटी को ले उनके पास पहुंच गए। रिया को देखते ही श्री अमित सक्सेना जी ने भांप लिया कि बच्ची में असाधारण गुण हैं और उसे सिखाने पर वह कुछ खास कर सकती है ।अब रिया प्रतिदिन चाचा के साथ 15 किलोमीटर चलकर सीखने आने लगी तथा धीरे-धीरे अपनी मेहनत एवं प्रतिभा से सिद्ध कर दिया कि उसके गुरुदेव और कोच श्री अमित सक्सेना जी ने सही आकलन किया था ।अमित सक्सेना एवं रिया की 4 वर्ष की अथक मेहनत ने आखिरकार वह कर दिखाया जिसका सपना कोच ने देखा था। उस नन्ही सी परी ने पूर्व में स्थापित वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर दिखाया। श्री अमित सक्सेना जी ऐसे ही हीरों के नायाब पारखी हैं और सैकड़ों बच्चों को लेकर सिखाते रहते हैं बिना कोई खास शुल्क लिए, अधिकांश बच्चों से आप निशुल्क नहीं लेते है। गोलापार,दौलतपुर स्थित वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा छह की छात्रा रिया अभी से ओलंपिक में भारत के लिए मेडल लाने के लिए कठोर साधना कर रही है।
तात्कालिक लेख
दिल्ली की नन्ही ताइक्वांडो खिलाड़ी आयशा शकील ने बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व कीर्तिमान
कम उम्र में असाधारण प्रतिभा और अनुशासन का परिचय देते …Read More »हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के …Read More »बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड
मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha …Read More »नवरात्रि पर्व में सर्वाधिक कन्याओं का पूजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज
नवरात्रि (Navratri festival) का पर्व शक्ति की उपासना और श्रद्धा …Read More »सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज
पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन …Read More »विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक संरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य
पी. एस. पी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) ने निर्माण …Read More »उत्तम सिंह ने पीछे की ओर हैंडस्टैंड वॉक करते हुए कार खींचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया
शक्ति, धैर्य और अटूट संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते …Read More »24 घंटे एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम के गीत गाकर यशवंत ने रचा इतिहास
मशहूर पार्श्वगायक एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम (S. P. Balasubrahmanyam) को संगीतमय श्रद्धांजलि …Read More »भरतनाट्यम कलाकार विदुषी दीक्षा वी. ने 216 घंटे नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड का दावा प्रस्तुत किया
कर्नाटक के उडुपी ज़िले (Udupi, Karnataka) की भरतनाट्यम कलाकार विदुषी …Read More »दृष्टिबाधित बच्चों का स्किल डेवलेपमेंट शिविर विश्व रिकॉर्ड में शामिल
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (Mahaveer Intercontinental Service Organization), नई दिल्ली …Read More »