असम और छत्तीसगढ़ के खतरनाक जंगली इलाके हो राजस्थान में मीलों पसरा रेगिस्तान अथवा जम्मू और कश्मीर का आतंक प्रभावित क्षेत्र साइकिल पर सवार अपनी अलमस्त चाल से एक 50 साल का नवयुवक आपको मिल जाएगा बात हम उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के निवासी साइकिल गुरु नाम से विश्वविख्यात आदित्य कुमार (Aditya Kumar) की कर रहे ।झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले ,भीख मांगने वाले, अनेक खतरनाक नशे के शिकार से ग्रस्त लोगों के बच्चों को शिक्षा रूपी हथियार से लैस कर उन्हें बेहतर जीवन जीने लायक बनाने की भावना से ओतप्रोत आदित्य कुमार वर्ष 1995 से अपने इस रास्ते पर निकल पड़े, अपना सब कुछ घर बार छोड़कर। जेब में न फूटी कौड़ी, रहने का कोई ठिकाना नहीं, खुद के निवाले के लिए कोई भरोसा नहीं फिर भी आपकी गाड़ी चल पड़ी। एक साइकिल ही आप की संपूर्ण संपत्ति, वह भी इसलिए कि उसी के सहारे घूम घूम कर अपनी मंजिल प्राप्त करना है। अपनी इसी अलख को आगे बढ़ाते हुए आपने वर्ष 2015 की जनवरी 12 से भारत को साक्षर करने की यात्रा पर निकल पड़े। अपनी साइकिल लेकर प्रतिदिन लगभग 100 किलोमीटर की यात्रा करते, रास्ते में घूम घूम कर बच्चों को पढ़ाते, सड़क पर, झुग्गी झोपड़ियों में इस महायज्ञ में बीमार पड़ते, खाने के लाले पड़ते, कपड़े चिथड़े हो जाते,पैर की चप्पल टूट फूट जाती फिर भी यात्रा रुक नहीं सकती। पैसे का बंदोबस्त करने के लिए, भूख मिटाने के लिए जब तक मजदूरी कर लेते, फिर चल पड़ते अपने अभियान पर ।प्रारंभ में लोग मात्र कौतूहल भरी नजरों से देखते लेकिन धीरे-धीरे लोगों के मन पर आप का असर पड़ना शुरू हुआ। धीरे-धीरे आपकी तपस्या को लोग समझने लगे। उच्च स्तर तक भी आपकी महायज्ञ पहुंचने लगी और वह दिन भी आने लगा जब आपके कार्यों को सम्मानित किया जाने लगा ।एक तरफ आप देश के कोने कोने में घूम घूम कर शिक्षा की महायज्ञ प्रारंभ किए तो दूसरी तरफ आपको प्रशंसा भरी नजरों से आपको एक सच्चे गुरु के रूप में देखा जाने लगा और भांति भांति के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाने लगा। विश्व विख्यात गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) में भी आपकी गहन तपस्या दर्ज हुई ।इस तरह लगभग 22 राज्यों में भ्रमण करने वाले श्री आदित्य जी के नाम 25 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं। जीवन की छोटी-छोटी खुशियों से मरहूम आदित्य कुमार जी की अलख से जो बच्चे कभी सड़क पर रहते थे, झुग्गी झोपड़ी में रहते थे, भीख मांगते थे ,आज सफलता अर्जित कर के अनेक युवा उच्च पदस्थ हैं और आपके संघर्ष की सार्थकता को स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करवा रहे हैं। गणित विषय से पढ़ें आदित्य जी को वर्ष 2018 में लोकसभा में विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया जा चुका है। अशिक्षा को भारतीय वसुंधरा से मिटाने का संकल्प लेकर एक महात्मा आज एकला चलो की राह पर चलता जा रहा है ।
तात्कालिक लेख
दिल्ली की नन्ही ताइक्वांडो खिलाड़ी आयशा शकील ने बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व कीर्तिमान
कम उम्र में असाधारण प्रतिभा और अनुशासन का परिचय देते …Read More »हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के …Read More »बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड
मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha …Read More »नवरात्रि पर्व में सर्वाधिक कन्याओं का पूजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज
नवरात्रि (Navratri festival) का पर्व शक्ति की उपासना और श्रद्धा …Read More »सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज
पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन …Read More »विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक संरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य
पी. एस. पी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) ने निर्माण …Read More »उत्तम सिंह ने पीछे की ओर हैंडस्टैंड वॉक करते हुए कार खींचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया
शक्ति, धैर्य और अटूट संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते …Read More »24 घंटे एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम के गीत गाकर यशवंत ने रचा इतिहास
मशहूर पार्श्वगायक एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम (S. P. Balasubrahmanyam) को संगीतमय श्रद्धांजलि …Read More »भरतनाट्यम कलाकार विदुषी दीक्षा वी. ने 216 घंटे नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड का दावा प्रस्तुत किया
कर्नाटक के उडुपी ज़िले (Udupi, Karnataka) की भरतनाट्यम कलाकार विदुषी …Read More »दृष्टिबाधित बच्चों का स्किल डेवलेपमेंट शिविर विश्व रिकॉर्ड में शामिल
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (Mahaveer Intercontinental Service Organization), नई दिल्ली …Read More »