NEWS POSITIVE
  • मुख्य पृष्ठ
  • श्रेणियाँ
    • विश्व रिकॉर्ड एवं अवॉर्ड
    • समाज सेवा
    • कार्यक्रम
    • प्रभावी व्यक्तित्व
    • धर्म एवं संस्कृति
    • खेल एवं योग
    • स्वास्थ्य
    • साहित्य
  • न्यूज़
  • वीडियो
  • सकारात्मक विचार
  • संपर्क
Select Page

महाशिवरात्रि पर सिंधी समाज द्वारा 51 टन साबूदाने की खिचड़ी प्रसादी वितरण कर बनाया विश्व कीर्तिमान

by News Positive Reporter

‹ Previous
इस्कॉन ने जगदलपुर में डिवाइन रॉक आयोजित कर रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
Next ›
इस्कॉन प्रीचिंग सेंटर रायपुर द्वारा एक ही स्थान पर एक साथ सर्वाधिक श्री कृष्ण जी की प्रतिमाओं के महाभिषेक कर विश्व कीर्तिमान स्थापित

Related Posts

  • तुलछाराम जाखड़ : गणित के जादूगर
  • समाज के उन्नयन में समर्पित मानवता के पुजारी: श्री अनिल काला
  • दुनिया के सबसे तेज पिओना वादक-डॉ. अमन बाठला  

छिप्रा नदी के तट पर स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar temple, Ujjain) भारत में बारह प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं। ज्योतिर्लिंगों में उज्जैन का महाकाल मंदिर एकमात्र ऐसा ज्योतिर्लिंग है जो दक्षिणमुखी है। दक्षिण दिशा के स्वामी यमराज है, जिन्हें काल का स्वामी भी कहा जाता है इसलिए इस ज्योतिर्लिंग को महाकाल भी कहते हैं। श्रावण माह एवं महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के पावन अवसर पर दुनिया भर से आयें भक्तों की श्रद्धा एवं भक्ति से महाकालेश्वर मंदिर एवं पूरा उज्जैन शहर शिवमय हो जाता हैं।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में सिंधी समाज (Sindhi community) द्वारा साबूदाना खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री महेश परयानी जी (Mr. Mahesh Paryani) के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उज्जैन के सिंधी समाज द्वारा शहर के इंदौर रोड पर स्थित महामृत्युंजय द्वार पर श्री महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को साबूदाने की खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को वितरण करने हेतु कुल 5,104 किलो साबूदाना खिचड़ी का निर्माण किया गया था। वितरण हेतु 51 टन से भी अधिक साबूदाना खिचड़ी निर्माण करने के पर सिंधी समाज का नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में “Largest Preparation of Sago Khichdi” के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। निर्मित साबूदाने की खिचड़ी का वितरण समाज के महिलाओं, पुरुषों और युवाओं द्वारा 44,405 लोगों को किया गया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा “Largest Distribution of Sago Khichdi” के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रोविजनल सर्टिफिकेट आयोजन के दौरान विशेष रूप से उपस्थित गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई जी (Dr. Manish Vishnoei, Asia Head GBWR) एवं प्रतिनिधि श्री सुबोध कुमार जी (Mr. Subodh Kumar, Representative GBWR) द्वारा निरिक्षण के पश्चात प्रदान किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा के साथ ही कार्यक्रम स्थल ‘जय झूलेलाल’ और ‘जय श्री महाकाल’ के जयकारों से गूंज उठा। प्रदेश के यशस्वी एवं धार्मिक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी (Dr. Mohan Yadav, CM, Madhya Pradesh) भी सिंधी समाज द्वारा आयोजित खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में उपस्थित रहे एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड की उपलब्धि पर आयोजकों को शुभकामनायें प्रेषित की।

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि के पर्व पर आयोजित इस खिचड़ी प्रसादी वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सिंधु जाग्रत समाज उज्जैन के समस्त पदाधिकारीयों, पूज्य सिंधी पंचायत इंदिरा नगर उज्जैन, पूज्य सतनाम सिंधी कॉलोनी पंचायत उज्जैन, पूज्य सिंधी भाई बंध पंचायत उज्जैन, पूज्य सिंधी साहिती पंचायत, भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा उज्जैन, पूज्य माधव नगर पंचायत उज्जैन एवं अन्य संगठनों के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। सिंधी समाज के सभी सदस्यों ने साबूदाना खिचड़ी प्रसादी के निर्माण एवं वितरण में सुबह से लेकर रात तक लगातार सहयोग किया। यह कार्यक्रम श्री महेश परयानी जी, श्री संतोष लालवानी जी, श्री गोपाल बलवानी जी, लोकेश आडवाणी, श्री कपिल वाधवानी जी सहित अन्य गणमान्य लोगों के सहयोग से संपन्न हुआ।

 

  • Facebook
  • Twitter
  • Gmail
  • LinkedIn

तात्कालिक लेख

  • दिल्ली की नन्ही ताइक्वांडो खिलाड़ी आयशा शकील ने बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व कीर्तिमान

    दिल्ली की नन्ही ताइक्वांडो खिलाड़ी आयशा शकील ने बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व कीर्तिमान

    कम उम्र में असाधारण प्रतिभा और अनुशासन का परिचय देते …Read More »
  • हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

    हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

    शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के …Read More »
  • बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

    बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

    मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha …Read More »
  • नवरात्रि पर्व में सर्वाधिक कन्याओं का पूजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नवरात्रि पर्व में सर्वाधिक कन्याओं का पूजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नवरात्रि (Navratri festival) का पर्व शक्ति की उपासना और श्रद्धा …Read More »
  • सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

    सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

    पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन …Read More »
  • विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक संरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य

    विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक संरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य

    पी. एस. पी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) ने निर्माण …Read More »
  • उत्तम सिंह ने पीछे की ओर हैंडस्टैंड वॉक करते हुए कार खींचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया

    उत्तम सिंह ने पीछे की ओर हैंडस्टैंड वॉक करते हुए कार खींचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया

    शक्ति, धैर्य और अटूट संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते …Read More »
  • 24 घंटे एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम के गीत गाकर यशवंत ने रचा इतिहास

    24 घंटे एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम के गीत गाकर यशवंत ने रचा इतिहास

    मशहूर पार्श्वगायक एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम (S. P. Balasubrahmanyam) को संगीतमय श्रद्धांजलि …Read More »
  • भरतनाट्यम कलाकार विदुषी दीक्षा वी. ने 216 घंटे नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड का दावा प्रस्तुत किया

    भरतनाट्यम कलाकार विदुषी दीक्षा वी. ने 216 घंटे नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड का दावा प्रस्तुत किया

    कर्नाटक के उडुपी ज़िले (Udupi, Karnataka) की भरतनाट्यम कलाकार विदुषी …Read More »
  • दृष्टिबाधित बच्चों का स्किल डेवलेपमेंट शिविर विश्व रिकॉर्ड में शामिल

    दृष्टिबाधित बच्चों का स्किल डेवलेपमेंट शिविर विश्व रिकॉर्ड में शामिल

    महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (Mahaveer Intercontinental Service Organization), नई दिल्ली …Read More »

About Company 

NEWS Positive

NEWS POSITIVE: “A heartwarming reminder that goodness still prevails, and that even the smallest act of kindness can make a world of difference. This positive development brings renewed hope and inspiration, igniting a spark of positivity within us. Let’s cherish this moment and strive to keep the momentum going, spreading joy and positivity wherever we go. Together, we can make a difference.”

Contact Info



info@newspositive.online

  • Follow
  • Follow
  • Follow
  • Follow

Send a Message

Message

14 + 1 =

copyright @2023 News Positive | All Right Reserved