श्रावण माह की शुरुआत के साथ ही देश में कावड़ यात्रा का दौर शुरू हो जाता हैं। इस पावन मास के साथ ही शिव भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिलता हैं। हर साल लाखों की संख्या में कांवड़ यात्री देश की पवित्र नदियों से जल ले जाकर अपने अपने क्षेत्र के शिवालयों में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। पुराणों में बताया गया है कि कांवड़ यात्रा देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने का सबसे सरल और सहज तरीका है। भगवान शिव के भक्त बांस की लकड़ी पर दोनों ओर बंधे हुऐ पात्र के साथ पवित्र नदियों के तट पर पहुंचते हैं और पात्र में जल भरकर लौट जाते हैं। कांवड़ को अपने कंधों पर रखकर लगातार यात्रा करते हैं और अपने क्षेत्र के शिवालयों में जाकर जलाभिषेक करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन में कभी कोई कष्ट नहीं होता है। साथ ही घर में धन-धान्य की कभी कोई कमी नहीं होती है और अश्वमेघ यज्ञ के समान फल मिलता है।

धार, मध्यप्रदेश में आजादी के अमृत महोत्‍सव और भगवान शिव जी के प्रिय श्रावण और पुरुषोत्‍तम माह के पुण्‍य अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व जिलाध्‍यक्ष श्री राजीव यादव जी (Mr. Rajiv Yadav) के नेतृत्व में शहर में ऐतिहासिक लाड़ली बहना राष्‍ट्र धर्म तिरंगा कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस अनूठे आयोजन में 12 ज्‍योतिर्लिंगों, 4 तीर्थ स्थलों एवं पवित्र नदियों के जल को लेकर धार विधानसभा के 76 स्‍थानों से एक साथ कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में लगभग एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धार शहर में विभिन्न स्थानों से कावड़ यात्रा निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। इस यात्रा में मातृशक्ति हाथों में तिरंगा थामे चल रही थी। साथ ही पावन तीर्थ से लाए गए जल से भगवान धारनाथ का अभिषेक किया गया। 7 अगस्त को पीथमपुर से लेकर घाटा बिल्लौद और जिला मुख्यालय धार, धर्म और राष्ट्र प्रेम के रंग में सराबोर नजर आया। प्रात: से ही मंदिरों में शिव आराधना शुरू हो गई थी। वहीं सुबह 10 बजते-बजते शहर के अलग-अलग इलाकों में महिला कांवड़ियों का जुटना शुरू हो गया था। हर-हर महादेव, जय शिव शंकर के नारे लगाते हुए कावड़ की मटकी में जल लेकर महिलाएं केसरिया व लाल परिधानों में शिव पूजन के लिए घरों से निकली। शहर के अलग-अलग इलाकों से महिला-पुरुष कावड़िएं जत्थों के रूप में निकले। जिसके कारण अलग-अलग क्षेत्रों से कावड़ यात्राएं धारेश्वर मंदिर प्रांगण पहुंची और भगवान धारनाथ का जलाभिषेक किया। पीथमपुर में भगवान बोकनेश्वर महादेव की पूजा की गई।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्‍यक्ष श्री राजीव यादव जी के नेतृत्व में निकाली गई इस कावड़ यात्रा की भव्यता ने दो विश्व कीर्तिमान स्थापित किये जिन्हें गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में दर्ज किया गया। धार विधानसभा के धार, पीथमपुर, इंडोरामा, सागौर, घाटाबिल्लोद, तिरला आदि 76 जगहों में भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की विशेषता यह थी की एक साथ 76 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ इस यात्रा का आयोजन किया गया जहाँ क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं महिलाओं द्वारा 12 ज्‍योतिर्लिंगों, 4 तीर्थ एवं पवित्र नदियों के जल से अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स की टीम द्वारा धार विधानसभा के अलग-अलग स्थानों पर इस यात्रा के निरिक्षण करने के पश्च्यात टीम के डॉ. जी. एस. ठाकुर और श्री मनोज कुमार शुक्ला जी ने वर्ल्ड रिकार्ड की घोसणा करते हुए “Kanwar Yatra Organized at Most Location Simultaneously” के शीर्षक के साथ श्री राजीव यादव जी को धारेश्वर मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह में वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रोविजनल सर्टिफिकेट, मेडल, बैच, टी-शर्ट, स्टिकर देकर सम्मानित किया। लाड़ली बहना राष्‍ट्र धर्म तिरंगा कावड़ यात्रा के दौरान महिलाओं की विशेष भागीदारी रही एवं विधान सभा क्षेत्र की महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा करके कार्यक्रम को और एतिहासिक बना दिया। कावड़ यात्रा में सर्वाधिक महिलाओं के द्वारा भाग लिए जाने पर एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड की अधिकारिक घोषणा की गयी जिसका प्रमाण पत्र “Most Women Participating in Kanwar Yatra (Multiple Location)” शीर्षक के साथ प्रेषित किया जाएगा। इस विश्व कीर्तिमान के माध्यम से प्रदेश में धार को नई को पहचान मिली है।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्‍यक्ष श्री राजीव यादव जी ने बताया कि यह आयोजन प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा प्रारम्भ की गयी लाड़ली बहना योजना एवं देश के वीर शहीद सैनिकों को समर्पित हैं। आजादी के 76 वे वर्ष के उपलक्ष में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं इसी को ध्यान  में रखते हुए विधानसभा क्षेत्र के 76 अलग-अलग स्थानों से यह कावड़ यात्रा निकली गयी। धार में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी व उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्याम बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, पूर्व विधायक करण सिंह पवार, पूर्व जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल, जिला महामंत्री सनी रीन, कन्हैयालाल यादव, आशीष गोयल, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा महेश बोड़ाने, उपाध्यक्ष मयंक महाले, विपिन राठौड़ सहित कई भाजपा नेताओं ने कावड़ यात्रा में हिस्सा लिया। पीथमपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र पटेल, अशोक पटेल, विजय सिंह रघुवंशी, मनोज जायसवाल, घाटाबिल्लोद में निर्भयसिंह पटेल, प्रमोद मानेकर, राज पटेल व तिरला में रामकिशन पाटीदार, आसाराम पाटीदार, वीरेंद्र पाटीदार, राजाराम मुकाती, राजेश जैन सहित कई भाजपा नेताओं ने व्यवस्था संभाली। आयोजन में आशीष गोयल, मनोज ठाकुर, महेश बोड़ाने, विपुल चोपड़ा, जितेन्द्र अग्रवाल, संजय मकवाना, मनीष मकवाना, रवि मेहता, ईश्वर जाट, दीपक सिंधी आदि कार्यकर्ताओ ने व्यवस्था संभाली।

कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं शांति पूर्वं सफल आयोजन करने में प्रसाशन का भी विशेष योगदान रहा। प्रशासन के उचित व्यवस्था के कारण सामान्य पब्लिक को कहीं भी जाम लगने या अन्य कोई भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। इसके लिए पुलिस प्रसाशन  एवं अधिकारीयों को भी श्रेय देना होगा।